ग्रह-नक्षत्र से सिद्धि और श्रीवत्स नाम के बन रहे शुभ योग, इन 6 राशियों को मिलेगा सीधा फायदा

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से बहुत से शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में शुभ योग की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन, व्यापार, नौकरी, परिवार में शुभ फल मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों से सिद्धि और श्रीवत्स नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसका सीधा फायदा कुछ राशियों को मिलने वाला है। आखिर यह शुभ योग किन राशि वाले लोगों के लिए बेहतर साबित होगा और किन के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव रहने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

सिद्धि और श्रीवत्स शुभ योग का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को नकारात्मक बातों से दूर रहने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। ऑफिस में कार्य भार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा उधार पैसा चुकाने में काफी कठिनाई होगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी कठोर मेहनत का अच्छा फायदा मिलेगा। यह शुभ योग आपकी किस्मत में सुधार करेगा। किस्मत के बलबूते आपको लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। कारोबार में कोई नया समझौता हो सकता है, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय विशेष रहने वाला है। इस शुभ योग की वजह से किसी पुरानी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। समाज में कुछ जरूरतमंद लोगों की भलाई करेंगे, जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। व्यापार में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर से जुड़ी हुई सभी परेशानियों का समाधान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी विशेष योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप अपने रुके कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार आपके कंधों पर कम होगा। व्यापारी वर्ग नियम और कानून के साथ व्यापार पर ध्यान देंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। संपत्ति के कामों में आपको फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय निराशाजनक रहने वाला है। आत्मविश्वास की कमी नजर आ रही है। जरूरी योजनाओं में असफलता का सामना करना पड़ेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में कार्य भार अधिक होने के कारण आप थोड़े बेचैनी महसूस करेंगे। व्यापार में आप कोई भी बदलाव मत कीजिए अन्यथा घाटा हो सकता है। किसी महिला मित्र की तरफ से कष्ट मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आपके रुके कामकाज बहुत ही जल्दी बनते चले जाएंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना बन रही है, जिसका आपको उत्तम फायदा मिलेगा। किसी खास मित्र से गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस शुभ योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। माता की सेहत में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बेहतर रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के ऊपर यह दोनों शुभ योग अच्छा प्रभाव डालने वाले हैं। किस्मत के सहारे आपके कामकाज बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। सभी कार्य गंभीरता से पूरा करेंगे, जिससे कार्य सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना करें। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। बिजनेस पार्टनर पर भरोसा रखते हुए उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर भरोसा कर सकते हैं। आप सभी कठिन चुनौतियों का अपनी बुद्धिमानी से समाधान करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अपने कारोबार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मानसिक तनाव अधिक रहेगा, जिसके कारण शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है।