सिद्धि योग की वजह से इन 4 राशियों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा, मिलेगा धनलाभ, भाग्य होगा प्रबल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का जीवन, व्यापार, परिवार समय के साथ-साथ प्रभावित होता रहता है। दरअसल, जो भी बदलाव जीवन में आते हैं इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से आकाशमंडल में शुभ योग का निर्माण होता है और यह शुभ योग सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालते हैं। आपको बता दें कि आज ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशियों के लोगों को धन लाभ मिलेगा और किस्मत पूरा साथ देगी। आखिर यह राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का मन दान-धर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। आप अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। नौकरी करने वाले लोग अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर चिंतित रहेंगे। ऑफिस में कार्य भार अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए तरीके अपनाने की कोशिश करेंगे, इससे आपको अपने व्यापार में अच्छा फायदा मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर आपको थोड़े चिंतित रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

 

वृषभ राशि वाले जातकों का समय सकारात्मक रहेगा। सिद्धि योग की वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से होते हुए नजर आ रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आपका समय फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

 

मिथुन राशि वाले जातकों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है, जिसके कारण कामकाज में मन नहीं लगेगा। आप अपने कामों को लेकर अधिक सोच-विचार करेंगे, जिससे आपका समय बर्बाद होगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ योजनाओं के अंतर्गत आप अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय कठिन रहने वाला है। पिता पुत्र में किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। कर्म क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी नए कार्य में हाथ आजमाना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप कुछ नए व्यापर की तरफ रुचि ले सकते हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

 

सिंह राशि वाले जातकों को अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस के क्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रखेंगे। आपके स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बना सकते हैं। कागजी कार्यवाही करते समय आपको ठीक प्रकार से जांच करने की आवश्यकता है अन्यथा धोखाधड़ी होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

 

कन्या राशि वाले जातकों का समय अति उत्तम रहेगा। सिद्धि योग की वजह से आपको अपने कामकाज में सफलता हासिल होगी। मां संतोषी के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को किसी खास व्यक्ति से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिसकी वजह से आप कार्य क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार हो सकता है। कुछ लोगों की सहायता करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बहुत सी कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। अगर आपका कोई पैतृक कारोबार है तो आप धन संबंधित निर्णय लेने से पहले सलाह कर लेना उत्तम रहेगा। सरकारी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

 

वृश्चिक राशि वाले जातकों का सामाजिक दायरा धीरे-धीरे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। सिद्धि योग की वजह से आपको पुराने किए गए कामकाज का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। ऑफिस के कार्य आप समय पर पूरा कर सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सिद्ध होंगी। व्यापार में लाभदायक समझौता मिल सकता है। आप अपने ग्राहकों को लुभाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

 

धनु राशि वाले जातकों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा धन हानि हो सकती है। आप अपने खर्चों पर काबू रखें। व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार में कोई भी बदलाव करने से बचना होगा। जीवनसाथी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

 

मकर राशि वाले जातकों को मेहनत के साथ-साथ अपने कामकाज के तरीकों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। कठिन समय में आपको बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की गतिविधियों को लेकर आप थोड़े निराश हो सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से विचार-विमर्श अवश्य कर लीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

 

कुंभ राशि वाले जातकों का लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सिद्धि योग की वजह से आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। व्यापारियों को लेनदेन में अच्छा फायदा मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने कार्यों पर पूर्ण रुप से ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामकाज करते हुए धैर्य का परिचय देंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।