सिद्धार्थ-कियारा ने 3 दिन में खर्चे इतने करोड़ रुपए, इन सितारों ने भी अपनी शादी में पानी की तरह बहाया पैसा!

आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी 2023 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। बॉलीवुड के इस स्टार कपल की शादी जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में बेहद शाही अंदाज में संपन्न हुई है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल ने एक भव्य शादी की, परंतु अपने उत्सव को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित किया और बस अपने खूबसूरत पल का आनंद लिया। शादी के बाद न्यूली वेड कपल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की पहली तस्वीरों को शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वैसे देखा जाए तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी हमेशा से ही लोगों को बहुत पसंद आती है और यह बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। इन दोनों के अफेयर के चर्चे काफी लंबे समय से हो रहे थे परंतु कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अब बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने शादी रचा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी में अब तक करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। लेकिन इनसे पहले भी कई कपल्स ने अपनी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है।

सिद्धार्थ-कियारा

सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की बात करें, तो न्यू मैरिड कपल सीड और कियारा की तो दोनों की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यगढ़ में शादी करने का एक दिन का खर्चा डेढ़ करोड़ से लेकर 2 करोड़ तक है। उसी अंदाजे से 3 दिन की इस शादी में 6 करोड़ रुपए खर्च हो जाते हैं।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

वहीं अगर हम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की बात करें, तो इस स्टार कपल ने अपनी शादी के लिए राजस्थान को ही चुना था। इन दोनों की शादी बहुत सीक्रेट तरीके से की गई थी। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में करीब 4 करोड़ रुपए खर्चा हुआ था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। “दीपवीर” की शादी इटली में एक पैलेस में हुई थी। कपल ने अपनी शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने जिस रिसोर्ट में शादी की थी, उसका 24 लाख रुपए एक दिन का खर्च है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी रही है, जिन्होंने इटली में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए राजस्थान के जोधपुर शहर के उम्मेद भवन पैलेस को चुना था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग में भी करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो इन्होंने अपनी शादी में करीब 5 लाख यूएस डॉलर्स खर्च किए थे।