Video: मेकअप के बाद “स्वर्ग सुंदरी” बन गई सिंपल सी महिला, देखकर लोग बोले- ब्यूटी पार्लर पर केस ठोको

महिला हो या पुरुष हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। खासकर महिलाओं को खूबसूरत दिखना बहुत ज्यादा पसंद है। महिलाएं हर जगह सबसे अलग और खास दिखने के लिए खूब मेहनत करती हैं। अपनी खूबसूरती के लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर होती हैं तो कुछ का चेहरा बाकी महिलाओं की तुलना में इतना ज्यादा आकर्षित नहीं होता है।

ऐसे में यह खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके चलते कई बार इससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का जब तक इस्तेमाल किया जाता है तब तक चेहरा तो सुंदर दिखता है बीच में अगर इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाए तो चेहरा पहले से भी ज्यादा खराब दिखने लगता है।

मेकअप से साधारण सी लड़की बन गई स्वर्ग की परी

वैसे देखा जाए तो सुंदरता के कोई मायने नहीं होते। कहते हैं इंसान की अंदरूनी खूबसूरती ही उसकी असली खूबसूरती होती है। सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों वीडियोज आप लोगों ने देखे होंगे, जहां पर महिलाएं अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए एक से बढ़कर एक पैतरे अपनाती हुई दिखती हैं। कुछ महिलाएं तो आए दिन ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। कहा जाता है कि मेकअप ऐसी चीज होती है जो कुछ ही देर में किसी भी साधारण सी लड़की को स्वर्ग की परी बना सकती है। ऐसे में कई बार इसका रिजल्ट इतना अच्छा देखने को मिलता है कि सामने वाला पहचान ही नहीं पाता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिंपल और साधारण सी दिखने वाली सांवली महिला को मेकअप के बाद जब दिखाया गया, तो लोग हैरत में पड़ गए। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो गया कि एक एवरेज और साधारण दिखने वाली एक महिला मेकअप के बाद जन्नत से उतरी हुई किसी परी से कम नहीं लगती है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई है। उसका रंग थोड़ा सा दबा हुआ है। चेहरे पर कुछ हल्के हल्के दाग धब्बे भी नजर आ रहे हैं और चेहरा काफी डल सा लग रहा है। इस महिला के चेहरे पर कोई खास चमक भी नहीं है, तभी उस महिला का मेकअप शुरू हो जाता है और कुछ ही देर बाद महिला इतनी ज्यादा सुंदर लगने लग जाती है कि आप उसके चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

इस वीडियो में महिला का शानदार मेकअप देखने के बाद लोगों को यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है कि यह पहले वाली ही महिला है। महिला के चेहरे पर हुए ट्रांसफॉरमेशन को देखकर लोगों का कहना है कि यह किस हद तक बदल सकता है।

यहां देखें वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “ब्यूटी पार्लर पर केस होना चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “ये इस सदी का सबसे बड़ा धोखा है।”