मंगेतर गौतम से शादी कर रही हैं कनिका कपूर, मेहंदी सेरेमनी में दोनों ने लगाए ठुमके, वायरल हुई सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। कनिका कपूर इन दिनों लाइफ के बेस्ट मोमेंट्स इंजॉय कर रही हैं। मशहूर सिंगर कनिका कपूर 20 मई को विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। वह अपने मंगेतर गौतम से शादी रचाने जा रही हैं। शादी से पहले कनिका के घर में फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कनिका कपूर की हल्दी के बाद अब उनकी मेहंदी सेरिमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बता दें कि यह कनिका कपूर की दूसरी शादी होगी।

कनिका कपूर की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी हुई जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसमें देखा जा सकता है कि कनिका कपूर अपने पति और रिश्तेदारों के साथ नाचती-गाती नजर आ रही हैं। कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी की तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि “G ❤️ I Love you sooooo much!”

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें सामने आईं उसके बाद कनिका कपूर को फैंस जिंदगी के नए अध्याय को शुरू करने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। कनिका कपूर की तस्वीरों को फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे मेहंदी सेरिमनी में कनिका कपूर और गौतम ने रोमांटिक होने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। सिंगर को अपने होने वाले पति की तरफ से गुलाब का एक गुलदस्ता भी मिला, जो तस्वीरों में देखा जा सकता है।

अगर हम कनिका कपूर के लुक की बात करें तो सिंगर ने अपनी मेहंदी के दिन थीम से मैच करते हुए लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए दिखीं। इस लहंगे में कनिका कपूर बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं उनके मंगेतर गौतम की बात करें, तो वह क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा, बास्केट पहने हुए दिखे।

वैसे सिंगर कनिका कपूर ने अपने लुक को बेहद साधारण रखा हुआ था। उन्होंने लहंगे से मैचिंग चोकर नेकपीस, चूड़ियों, फ्लॉवर जूलरी के साथ कनिका कपूर ने अपने लुक को पूरा किया। साइड पार्टेड ओपन हेयर्स में कनिका कपूर स्टनिंग लगीं। कनिका कपूर और गौतम ने मेहंदी के दौरान जमकर ठुमके लगाए।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कनिका कपूर और गौतम एक दूसरे को बुके देते हुए नजर आ रहे हैं। फूल देकर उन्होंने प्रपोज किया। इस दौरान कपल के चेहरे पर खुशी साफ साफ झलक रही थी। कनिका कपूर और गौतम पूरी तरह से एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आए।

आपको बता दें कि कनिका कपूर के होने वाले पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं और यह कनिका कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका कपूर ने राज चंदोक से शादी की थी और वह भी एनआरआई बिजनेसमैन थे। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। लेकिन उनकी शादी चली नहीं और फिर साल 2012 में कनिका कपूर और राज का तलाक हो गया।

कनिका कपूर ने एनआरआई बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी करने का फैसला 6 महीने पहले ही कर लिया था लेकिन दोनों की शादी की तारीख तय नहीं हो पाई थी। बता दें कि कनिका कपूर के गाने फैंस के बीच काफी मशहूर रहते हैं। कनिका कपूर का गाना “बेबी डॉल मैं सोने की…” जबरदस्त लिया हुआ था। कनिका की प्रोफेशनल लाइफ सफल रही। लेकिन अब कनिका कपूर अपनी पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ रही हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि कनिका कपूर और गौतम ने एक दूसरे को करीब 1 साल तक डेट किया, जिसके बाद उन्होंने विवाह के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

गौतम के साथ शादी को लेकर कनिका कपूर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं कनिका कपूर को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।