कभी पिता संग शादियों में गाते थे गाना, आज इतने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं सोनू निगम, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

सोनू निगम भारतीय संगीत की दुनिया में एक मशहूर नाम है। सोनू निगम ने कई भाषाओँ में अपनी मधुर आवाज से लोगों को मनोरंजित किया है। यह अपनी मधुर आवाज के दम पर लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोनू निगम ने गायकी से लेकर अभिनय में अपनी पहचान बनाई है। सोनू निगम एक ऐसे गायक हैं, जो रोमांटिक से लेकर दुख से भरे हर तरह के गाने फैंस के सामने पेश कर चुके हैं। आपको बता दें कि 30 जुलाई को सोनू निगम अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सोनू निगम का जन्म साल 1973 में फरीदाबाद में हुआ था। सोनू निगम ने हिंदी के साथ ही अन्य भाषाओं में भी सुपरहिट गाने दिए हैं। सोनू निगम के पुराने गानों को भी लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं और सिंगर की तारीफ करते हैं। सोनू निगम ने अपनी आवाज के जादू से एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। लेकिन आज सोनू निगम ने जो सफलता हासिल की है, उसको पाने के लिए अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है।

मुंबई में अपने सपने लेकर आने वाले हर इंसान की तरह सोनू निगम ने भी जीवन में बहुत मेहनत और संघर्ष किया है। मौजूदा समय में सोनू निगम की गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे गायकों में होती है। आज सोनू निगम करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज हम आपको सोनू निगम के जन्मदिन के खास मौके पर उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

कभी पिता के साथ गाना गाते थे सोनू निगम

सोनू निगम आज जिस मुकाम पर खड़े हैं, उसके लिए अपने जीवन में उन्होंने बहुत मेहनत की है। सोनू निगम को गायकी अपने पिता से विरासत में मिली है। जी हां, जब सोनू निगम के उम्र महज 4 वर्ष की थी, तब वह अपने पिता अगम निगम के साथ स्टेज शोज, पार्टियों और फंक्शन में गाना गाया करते थे। सोनू निगम शुरू से ही दिग्गज गायक मोहम्मद रफी से काफी प्रभावित रहे और शुरुआती दिनों में वह रफी साहब के गाने ही स्टेज पर गाया करते थे।

जब सोनू निगम 18-19 साल के हुए तो उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई आ गए थे। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया। टी-सीरीज कंपनी ने सोनू निगम को सबसे पहला ब्रेक दिया था और उनके गाए हुए गानों का एल्बम “रफी की यादें” नाम से निकाला। सोनू निगम फिल्मों में गाने से लेकर अभिनय और शोज को होस्ट करने तक जैसे हर किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं। सोनू निगम ने सिर्फ अपनी बेहतरीन गायकी ही नहीं बल्कि अपने क्यूट लुक्स के लिए भी खूब वाहवाही लूटते थे।

इतनी संपत्ति के मालिक हैं सोनू निगम

सिंगर सोनू निगम आज देश के सबसे अमीर गायकों में से एक हैं। आलीशान हाउस से लेकर लग्जरी गाड़ियों तक, सोनू निगम लैविश लाइफ जीते हैं। अगर हम सोनू निगम की कुल संपत्ति की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू निगम 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो करीब 370 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

सोनू निगम लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

सोनू निगम लग्जरी गाड़ियों का भी बेहद शौक रखते हैं। गायक सोनू निगम के पास रेंज रोवर से लेकर ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी-महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो सोनू निगम बाइक्स के भी काफी शौकीन हैं।

सोनू निगम की ऐसे होती है कमाई

अपनी मीठी आवाज के दम पर करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाले गायक सोनू निगम बॉलीवुड फिल्मों में अपनी सिंगिंग से अच्छी खासी कमाई करते हैं। इसके साथ ही उनके कॉन्सर्ट की भी काफी मांग रहती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो सोनू निगम हर कॉन्सर्ट के लिए करीब 10 से 15 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा लाइव इवेंट, रिकॉर्डिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज, होस्टिंग आदि से भी वह सालाना लगभग 5 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं।