भाभी ने देवर की शादी में ऐसी मटकाई कमर, दुल्हन और सभी रिश्तेदार देखते ही रह गए डांस, देखें वायरल Video

सोशल मीडिया पर रोजाना ही कोई ना कोई वीडियो और तस्वीर वायरल होती रहती हैं, जिनमें से कुछ ऐसी होती हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। वैसे देखा जाए तो इन दिनों इंटरनेट पर शादी से जुड़ी हुई वीडियोस की भरमार है। यह वीडियो इतनी मजेदार हैं कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। जैसा कि हम लोग जानते हैं आजकल शादियों का मौसम चल रहा है और शादियों में जमकर मस्ती धमाल होता रहता है।

शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए उनके जीवन का सबसे खास दिन होता है। इसके साथ ही परिवार वालों के लिए भी यह दिन बहुत अहम होता है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी हुई ऐसी बहुत सी वीडियोस आए दिन वायरल होती रहती हैं, जिसमें दूल्हा दुल्हन अपने ही शादी में मस्ती में डांस करते हुए नजर आते हैं। वहीं कई वीडियो में दूल्हे की भाभी भी इस ख़ास मौके पर डांस करते हुए नजर आती है।

वैसे दूल्हे की भाभी के लिए तो यह दिन और भी ज्यादा खास होता है। जब देवर की शादी होती है, तो भाभी का खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत से मौजूद हैं, जिसमें देवर की शादी पर भाभी खुशी मनाते हुए नजर आती है। कुछ दिनों से एक भाभी का खुशी मनाने का तरीका लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें भाभी अपने देवर की शादी में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है।

दूल्हे की भाभी जमकर डांस करती आई नजर

आपको बता दें कि इंटरनेट की दुनिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाभी अपने देवर की शादी में खूब मस्ती में डांस करती हुई दिख रही है। देवरानी के आने की खुशी उसके चेहरे पर साफ साफ झलक रही है। आप सभी लोग इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं दूल्हे की भाभी दोनों के सामने स्टेज पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे की भाभी फिल्म “हम आपके हैं कौन” के गाने “लो चली मैं अपने देवर की बारात ले के…” पर खूब मस्ती में डांस करती दिख रही है। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को देखना बहुत पसंद कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन को भी नचाया अपने साथ

इस वायरल वीडियो में भाभी डांस करते हुए अपने देवर का हाथ पकड़ लेती है और उसको भी अपने साथ डांस करवाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में बहुत से मेहमान आए हुए हैं। मेहमानों की भीड़ वहां पर खड़े होकर उसका डांस देख कर तालियां बजा रही है। डांस करते हुए वह दुल्हन की तरफ इशारा करती है।

वहीं दुल्हन अपनी जेठानी का डांस देखकर लगातार मुस्कुराती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर में दूल्हे की भाभी दूल्हा और दुल्हन को अपने साथ डांस करवाने लग जाती है। जैसे ही उनका डांस खत्म हो जाता है, तो सभी जोर-जोर से तालियां बजाते हैं।

नेटिजन्स इस वीडियो को खूब कर रहे पसंद

इस वायरल वीडियो को यूट्यूब पर khurafaati नाम के चैनल से साझा किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 28 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और भाभी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। भाभी के डांस का यह वीडियो बहुत प्यारा है। यह इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।