स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी के रिसेप्शन की लाइमलाइट चुरा ले गए शाहरुख़ खान, दिखे डेशिंग लुक में

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रही स्मृति ईरानी की बेटी से शनेल ईरानी की शादी हो चुकी है। स्मृति ईरानी ने इसी महीने 9 फरवरी 2023 को अपनी बेटी की शादी कराई है। शनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला के साथ राजस्थान के जोधपुर शहर में एक खूबसूरत किले में सात फेरे लिए हैं। शादी के बाद शनेल और अर्जुन भल्ला की कई सारी तस्वीर सोशल मीडिया पर आई और इनके फेन्स द्वारा इन्हें काफी ज्यादा सर्च भी किया गया। वही शादी के बाद स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी होस्ट किया। इस दौरान इस वेडिंग रिसेप्शन में टीवी से लेकर बॉलीवुड कलाकार तक नजर आए।

इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी पहुंचे थे। अब इस रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगी है। स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी की बड़ी बेटी शनेल ईरानी का रिसेप्शन राजस्थान में ही आयोजित किया गया। इस ग्रैंड रिसेप्शन में नेता से लेकर राजनेता तक का जमावड़ा देखा गया। रिसेप्शन की तस्वीर मोनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि मोनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार के साथ शाहरुख खान के साथ खड़ी हैं। शाहरुख खान पूरे काले रंग के सूट में हैंडसम लग रहे थे। स्मृति ईरानी ने लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी, वहीं मौनी ने मिंट ग्रीन साड़ी पहनी थी।

गौरतलब है कि शनेल ईरानी और अर्जुन की रिसेप्शन पार्टी में टीवी क्वीन एकता कपूर भी अपने अभिनेता पिता जितेंद्र के साथ पहुंची थी। इनके अलावा भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भी इस शादी में शामिल हुए थे। टीवी पर स्मृति ईरानी के पति का किरदार निभाने वाले सुपर अभिनेता रोनित रॉय अपनी पत्नी के साथ स्मृति ईरानी किस पार्टी में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि शनेल ईरानी -स्मृति ईरानी की सगी बेटी नहीं हैं। शनेल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की इकलौती बेटी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

शनेल की पढाई के बारे में बात करे तो उनकी शुरुआती शिक्षा भारत में मुंबई में ही पूरी हुई है। इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वह अमेरिका चली गई थी। शनेल ने जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएशन किया है। वे एक लॉ फर्म के लिए काम करती हैं। स्मृति ईरानी के दामाद अर्जुन कनाडा में रहते हैं। गौरतलब है कि शनेल के होने वाले पति अर्जुन भल्ला भारतीय नहीं है। उनका जन्म टोरंटो कनाडा में हुआ है। वह अपने पूरे परिवार के साथ वही निवास करते है। स्मृति ईरानी के करियर की शुरुआत टीवी से हुई हैं। वह एकता कपूर के सबसे मशहूर शो ‘क्योकि साँस भी कभी बहू थी’ में लीड रोल में थी। इसके बाद वह कई और शोज में भी नजर आई। वह अमेठी से बीजेपी की सांसद हैं।