इन मौकों पर छींक आना होता है बेहद शुभ, मिलता है धन, बनते हैं बिगड़े काम

इंसान के जीवन में ऐसी कई घटनाएं घटित होती रहती हैं जिनको शुभ और अशुभ माना जाता है। वैसे देखा जाए तो भारतीय समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं जिनको शकुन और अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं माते मान्यताओं में से एक छींक आना है। जी हाँ, ऐसा माना जाता है कि अगर किसी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं और उसी दौरान छींक आ जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। आप लोगों ने भी घर के बड़े बुजुर्गों के मुंह से इस तरह की बातें जरूर सुनी होंगी।

आजकल के समय में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो छींक आने को अशुभ मानते हैं परंतु शायद ही आपको पता होगा कि कुछ खास मौकों पर छींक आना बहुत ही शुभ माना जाता है। जी हां, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से छींक से जुड़े हुए शकुन-अपशकुन के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

ऐसे छींक का आना माना जाता है शुभ

1. अगर कोई व्यक्ति घर से निकल रहा है और उसी दौरान छींक आ जाए तो यह अपशकुन माना जाता है परंतु एक बार से अधिक छींक आ जाए तो यह शुभ संकेत माना गया है। इसका मतलब होता है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं वह बहुत ही आसानी से पूरा हो सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी रिश्तेदार या फिर काम के सिलसिले में कहीं जा रहे हैं और उसी समय बायीं तरफ से छींक की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब होता है कि आपको यात्रा पर नहीं जाना चाहिए।

2. अगर आप उत्तर और पश्चिम दिशा से छींक की आवाज सुनते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना गया है। इसका मतलब होता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है और कार्यक्षेत्र में साथियों का भी हर कार्य में पूरा सहयोग मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं और तभी आपको छींक की आवाज सुनाई दे तो यह सफलता का संकेत होता है।

3. आपको बता दे कि छींक अगर ऊंची हो तो यह बहुत उत्तम मानी जाती है। विशेष रूप से बाएं तरफ से छींक की आवाज सुनाई देना सुख की तरफ इशारा करता है। वहीँ पीछे की तरफ से छींक की आवाज सुनाई देना सुख से जोड़कर देखा जाता है।

4. अगर आप किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं और उसी समय आपको छींक आ जाती है और आपकी दवाई गिर जाती है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि बहुत ही जल्द आपको उस बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है।

5. शकुन शास्त्र के अनुसार, पीछे की छींक से सुख की प्राप्ति होती है। वही बाईं तरफ की छींक से धन का सुख मिलने की तरफ इशारा करता है। दाईं छींक से धन हानि की तरफ संकेत करता है। ऊंची छींक उत्तम मानी जाती है और नीची छींक दुख का कारण बनती है।

इस तरह की छींक होती है अशुभ

  • अगर कोई महिला किचन में दूध उबाल रही है और उसी दौरान उस महिला को छींक आ जाए तो यह अशुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।
  • सामने की छींक लड़ाई झगड़े का संकेत देती है।
  • अगर आपको दक्षिण और पूर्व के मध्य भाग से छींक की आवाज सुनाई देती है तो यह अपशकुन माना जाता है। अगर आपको दक्षिण दिशा या दक्षिण और पश्चिम से कोई छींक की आवाज सुनाई देती है तो यह अशुभ संकेत होता है।