सोहेल खान शादी के 24 साल बाद पत्नी सीमा से लेने वाले हैं तलाक, फैमिली कोर्ट के बाहर हुए स्पॉट

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर आए दिन किसी न किसी का रिश्ता जुड़ता है, तो किसी का रिश्ता टूटता भी है। बी-टाउन में अफेयर, शादी और तलाक की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। फैंस जहां अपने पसंदीदा सितारों की शादी पर खुश हो जाते हैं, वहीं सालों तक शादी में रहने के बाद अचानक उनके तलाक की खबर सुनने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के परिवार से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान बहुत जल्द अलग होने वाले हैं। जी हां, सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा बहुत ही जल्द तलाक लेकर एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं। शादी के 24 साल के बाद दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया है। सोहेल खान और सीमा खान को 13 मई 2022 को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। उनकी फैमिली कोर्ट से बाहर की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

पत्नी सीमा से तलाक ले रहे हैं सोहेल खान

ई-टाइम्स की रिपोर्ट में फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि सोहेल खान और सीमा खान आज कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों एक दूसरे के प्रति फ्रेंडली थे। सोहेल और सीमा जल्दी अपने तलाक को लेकर ऑफिशल अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी अपनी कार में घर के लिए रवाना हुए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि सोहेल खान सिक्योरिटी से घिरे हुए दिख रहे हैं।

1998 में हुई थी लव मैरिज

आपको बता दें कि सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। सीमा फैशन डिजाइनर बनने का सपना लिए दिल्ली से मुंबई पढ़ाई करने आई थीं। 1997 में मुंबई शिफ्ट होने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मुलाकात सोहेल खान से एक पार्टी के दौरान हुई थी। उस पार्टी में सोहेल खान पहली ही नजर में सीमा को अपना दिल दे बैठे थे और उसी वक्त सोहेल खान ने सीमा को अपना बनाने का फैसला कर लिया था। परंतु उनके लिए शादी करना इतना आसान नहीं था।

दरअसल, सीमा सचदेव और सोहेल खान का धर्म अलग अलग होने के कारण शादी में कई परेशानियां भी आईं। सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं सोहेल खान मुस्लिम समुदाय से, इसलिए दोनों के घरवालों ने दोनों इस रिश्ते के लिए साफ मना कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी सोहेल खान और सीमा ने घर से भाग कर शादी करने का निर्णय ले लिया था।

परिवार के विरोध के चलते जिस दिन सोहेल खान की फिल्म “प्यार किया तो डरना क्या (1998)” रिलीज हुई थी उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इस कपल ने निगाह भी किया था। कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम निर्वाण और योहन है।

साल 2017 में रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहेल खान और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। शो “द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स” में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चे दोनों के साथ रहते हैं। इस शो से साफ हो गया था कि सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते हैं। लेकिन अब सीमा और सोहेल के अलगाव की खबर खान परिवार के साथ ही बॉलीवुड के लिए भी एक तगड़ा झटका है। शादी के 24 साल के बाद यह दोनों इस तरह अचानक अलग हो जाएंगे किसी ने भी सोचा नहीं होगा।