Site icon NamanBharat

14 दिसंबर को लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण का समय और अशुभ प्रभाव से कैसे बचें

साल का आखिरी महीना दिसंबर होता है। दिसंबर 2020 के महीने में वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आपको बता दें कि 14 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। वैसे यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। पिछला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था जो खंडग्रास ग्रहण था। उसे देश के कई शहरों में देखा गया था। ग्रहण आकाशीय और खगोलीय घटनाओं में से एक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो 14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। यह ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। भारतीय समयानुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शाम 7:03 बजे से आरंभ होगा और इसकी समाप्ति मध्य रात्रि 12:23 बजे पर होगी यानी सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे की रहने वाली है।

सूर्य ग्रहण का समय और तारीख

सूर्य ग्रहण आरंभ- 14 दिसंबर 2020 7:03 बजे से

सूर्य ग्रहण समाप्ति- 15 दिसंबर 2020 रात 12:23 बजे तक

सूर्यग्रहण अवधि- कुल 5 घंटे

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

14 दिसंबर 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसका समय विदेशों के लिए है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर सहित दक्षिण अमेरिका और मेक्सिको के कुछ इलाकों में देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण सऊदी अरब, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, श्रीलंका, नॉर्थन मरीना आईलैंड, बोर्नियो में दिखाई देगा।

ग्रहण काल में ना करें ये काम

भारत के अंदर भले ही ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा परंतु ग्रहण का प्रभाव पूरे संसार पर एक साथ अवश्य पड़ता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान कुछ चीजों की सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी है। ग्रहण काल में आप किसी भी प्रकार का खाना-पीना करने से बचें। ग्रहण काल में आप तेज आवाज में ना बोलें, ग्रहण काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, ग्रहण काल में मांगलिक कार्य आदि करने की मनाही है। ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में घर से बाहर ना निकले क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर हम धार्मिक दृष्टि से देखें तो ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका बुरा असर पड़ सकता है। वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार भी सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाला रेडिएशन बहुत खतरनाक साबित होता है, इसलिए ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

ग्रहण के दौरान और बाद में यह करें

जानिए इस साल कुल कितने ग्रहण हैं

Exit mobile version