किसी ने इंजीनियर तो किसी ने बिल्डर से रचाई शादी, जाने कौन हैं कांग्रेस और बीजेपी की इन बड़ी नेत्रियों के पति

पहले के वक्त में स्त्रियों को सिर्फ घर के कामों तक सीमित रखा जाता था| ऐसी मान्यताएं थीं के घर की महिलाओं को एक गृहिणी की तरह जीवन व्यतीत करना ही शोभा देता है| उनके लिए बाहर के कामों को करना या फिर घर परिवार से बाहर के कामों को करना सही नहीं माना जाता था| पर अब ये स्थिति कहीं न कहीं बदल चुकी है| अब महिलाएं लगभग हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंडा मिलाकर आगे बढ़ रही है|फिर चाहे बात करें फ़िल्मी दुनिया की, या फिर राजनीती जैसे बड़े क्षेत्रों की हर जगह महिलाओं ने खुद को साबित किया है|

इंदिरा गाँधी, ममता बनर्जी और सोनिया गाँधी जैसी तमाम ऐसी नेत्रियाँ हैं जिन्होंने पॉलिटिक्स जैसे बड़े क्षेत्र में अपना नाम बनाया है| आज की हमारी यह पोस्ट भी कुछ ऐसी नेत्रियों से जुडी हुई है| आज हम आपको कुछ ऐसी युवा नेत्रिओं के जीवन से जुडी नीजी जानकारी देने जा रहे हैं|आज हम कुछ ऐसी नेत्रियों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने दल का झंडा पूरी शान से उपर उठाया हुआ है| हम आपको इस पोस्ट में इनके जीवनसाथियों के बारे में बताने जा रहे हैं|

प्रियंका चतुर्वेदी :

शिवसेना की जानी मानी राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं| बता दें के इन्होने शिवसेना से पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस में भी तकरीबन 10 सालों तक प्रवक्ता की कुर्सी संभाली है| इन्होने विक्रम चतुर्वेदी से शादी की है जो के IBM नामक सॉफ्टवेयर डेवलप्मेंट कंपनी में बतौर प्रोग्राम मेनेजर और चैनल मार्केटिंग की पोस्ट पर है।

शमा मोहम्मद :

कांग्रेस पार्टी की हाल ही में नियुक्त की गयी प्रवक्ता हैं शमा मोहम्मद| मूल रूप से केरल इनका जन्म स्थान है| हालाँकि इनकी परवरिश की बात करें तो ये कुवैत में हुई है| इन्होने अपने करियर में पहले डॉक्टरी की डिग्री ली थी और फिर पत्रकारिता में भी अपना हाथ अजमाया था| बता दें के इन्होने स्टेफनो पेल्ले नाम के एक शख्स से शादी की है|

शाइना एनसी :

शाइना एनसी की अगर बात करें तो ये बीजेपी की अधिवक्ता रह चुकी है| इन्होने अपने जीवनसाथी के तौर पर मनीष मुनोत को अपनाया है| मनीष के बारे में अगर कुछ कहें तो ये मुंबई के एक बहुत बड़े बिल्डर और डेवलपर हैं| जो के कंस्ट्रक्शन के अपने बिसनेस में लगे हुए हैं|

शाजिया इल्मी :

शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी का एक चर्चित नाम है| इन्होने बीजेपी को ज्वाइन करने से पहले बतौर न्यूज़ रिपोर्टर और जर्नलिस्ट काम किया है| अगर बात करें इनकी शादी की तो वो हुई है साजिद मलिक से जो के एक गुजरती मुस्लिम और आधे तमिल अय्यर हैं। अगर बात करें इनके व्यवसाय की तो पेशे से साजिद एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंस एक्सपर्ट की तरह कार्यरत हैं|

रागिनी नायक :

रागिनी नायक अपने करियर में दिल्ली यूनिवर्सिटी की यूनियन प्रेसीडेंट के पद पर नियुक्त की जा चुकी हैं| इनके हमसफर की बात करें तो इन्होने रागि अशोक बसोया से शादी की है। बता दें के अशोक भी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और इनकी पहली मुलाकात भी पार्टी के किसी संगठन में हुई थी।