सलमान खान संग गुपचुप तरीके से शादी रचाने की खबरों पर अब आया सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन ,बताया वायरल तस्वीर की हकीकत

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं| सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद से ही सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की अफवाहें भी काफी फैल रही है और इन तस्वीरों पर लोग अपने अपने रिएक्शन दे रहे हैं|

इसी बीच वायरल तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन भी सामने आया है और उन्होंने इस वायरल तस्वीर की सच्चाई बताई है|बता दे सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी वायरल हो रही तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि,” क्या आप इतने बेवकूफ हैं की असली और एडिट की गई फोटो में अंतर ना बता सके इसके साथ ही अभिनेत्री ने हंसने वाली तीन इमोजी भी शेयर किया है|

आपको बता दें सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की एक तस्वीर पिछले दिनों काफी ज्यादा वायरल हुई थी और इस तस्वीर में सलमान खान अभिनेत्री के हाथों में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं| सामने आई तस्वीर में सलमान खान जहां वाइट कलर की शर्ट और बीज कलर की जैकेट पहने हुए बेहद हैंडसम दिख रहे हैं वही सोनाक्षी सिन्हा सुर्ख लाल कलर की साड़ी में ट्रेडिशनल अवतार कैरी किए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है|

एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा सोलह सिंगार किए हुए और अपनी मांग में सिंदूर तक लगाए हुए दिखाई दे रही हैं| बता दे भाईजान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर वायरल होने के बाद बहुत से लोग यह अनुमान लगा रहे थे कि सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने दुबई में गुपचुप तरीके से शादी रचा दी है हालांकि अब सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह साफ कर दिया है कि सलमान खान के साथ उनकी वायरल हुई तस्वीर असली नहीं बल्कि एडिटेड है|

जैसा कि हम सभी जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था| सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी और इसके बाद इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार अदाकारी से सभी को अपना दीवाना बनाया है|

मौजूदा समय में सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है| बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आने वाली है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी भी नजर आएंगे| इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा साकिब सलीम के साथ फिल्म ‘कुकड़ा ‘में भी नजर आने वाली है|

वही बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं और इस फिल्म में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता इमरान हाशमी भी नजर आएंगे|