सोनाक्षी सिन्हा ने चोरी छुपे कर ली सगाई? मिस्ट्री ब्वॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी रिंग

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी व बॉलीवुड की अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में आए एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और लोग उनके अभिनय को बेहद पसंद भी करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। बता दे कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस को खुद से जुड़ी छोटी बड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के साथ एक धमाकेदार गुड न्यूज़ साझा की है। उन्होंने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसे देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है।

मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा एक मिस्ट्री ब्वॉय के साथ नजर आ रही हैं। वैसे सोनाक्षी सिन्हा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से किसी भी फोटो में मिस्ट्री ब्वॉय का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन हर तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देख रही हैं।

मिस्ट्री ब्वॉय के कंधे पर हाथ रख फ्लॉन्ट की अपनी रिंग

सोनाक्षी सिन्हा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और वह अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर भी खुशी साफ साफ देखी जा सकती है। हालांकि इन तस्वीरों में उन्होंने मिस्ट्री ब्वॉय का चेहरा नहीं दिखाया है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके अफेयर के चर्चे कम ही होते हैं। ऐसे में अचानक रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों ने फैंस के बीच बेचैनी पैदा कर दी है।

सोनाक्षी सिन्हा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “मेरे लिए बहुत बड़ा दिन। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती। विश्वास नहीं कर सकती ये इतना आसान था।” सोनाक्षी सिन्हा के द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के मंगेतर?

भले ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया और उनका चेहरा नहीं दिखाया है परंतु रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई और नहीं बल्कि फिल्म “नोटबुक” फेम जहीर इकबाल हैं। बता दें कि काफी लंबे समय से इन दोनों की डेटिंग की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

खैर, अब अभिनेत्री के मंगेतर जहीर इकबाल हैं या फिर कोई और? यह तो तभी पता चलेगा, जब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर करेंगी। अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार अभिनेत्री को “भुज द प्राइड” फिल्म में देखा गया था।