भरी महफिल में पति ने बांधी सोनम कपूर के जूतों की लेस ,लेडी लव को राजकुमारियों की तरफ ट्रीट करते है आनंद आहूजा

सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो कि अपने बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ अपने स्टाइलिश अंदाज और ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती है और इन्हें बॉलीवुड की फैशन क्वीन भी कहा जाता है| वही सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत और पावर कपल में से एक है और इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं|

पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में बीते अगस्त को सोनम कपूर एक बेटे की माँ बनी है और इन दिनों सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी लाडली बेटी के साथ अपना खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं| सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है|

एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैंस उनके बारे में यह बात बखूबी जानते हैं कि एक्ट्रेस बहुत ही लग्जरी और परफेक्ट लाइफ जीती है | वही उनके पति आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम कपूर की हर छोटी बड़ी चीज का बखूबी ध्यान रखते हैं और इस बात की खास झलक हाल ही में एक लॉन्च इवेंट के दौरान देखने को मिला है दरअसल मां बनने के बाद पहली बार सोनम कपूर को उनके पति आनंद आहूजा के साथ बीते 23 नवंबर 2022 को एक पॉपुलर ब्रांड के स्टोर लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया और पेरेंट्स बनने के बाद यह कपल पहली बार पब्लिक प्लेस पर एक साथ स्पॉट किया गया है |

सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ बीते बुधवार को नई दिल्ली में नाइकी ब्रांड के स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी और इस दौरान फैशन क्वीन सोनम कपूर का बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


बात करें लुक की तो इस इवेंट में फैशनिस्टा सोनम कपूर ब्राउन जैकेट और ब्लैक पेंट में नजर आई |उन्होंने मिनिमल मेकअप, हाई बन न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को परफेक्ट बनाया था | वही सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ब्राउन ट्राउजर और जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे थे| इस दौरान सोनम कपूर और आनंद आहूजा परफेक्ट कपल गोल्स देते हुए नजर आए|

वहीं इस लॉन्च इवेंट से काफी सारी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है | वही इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सोनम कपूर तस्वीरें क्लिक करवाने में बिजी होती है और तभी अचानक उनके पति आनंद आहूजा की नजर सोनम कपूर के जूतों पर पड़ती है और वह अचानक भरी महफिल में जमीन पर बैठकर अपनी पत्नी के शू फिक्स करने लगते हैं।

आनंद आहूजा का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि आनंद आहूजा राजकुमारियों की तरह अपनी पत्नी का ख्याल रखते हैं| सोनम कपूर और आनंद आहूजा के इस क्यूट मोमेंट की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं|

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी और इसी साल 20 अगस्त को कपल ने अपनी पहली सन्तान के रूप में एक बेटे का स्वागत किया है जिसका नाम इन्होने वायू कपूर आहूजा रखा है |