मां बनीं सोनम कपूर, दिया बेटे को जन्म, नाना अनिल कपूर ने इस खुशखबरी की दी जानकारी

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है।

सोनम कपूर की डिलीवरी का खुलासा रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने किया है। उन्होंने सोनम कपूर और आनंद अहूजा के जरिए जारी किए गए एक पोस्ट को साझा करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही कुछ समय बाद ही अनिल कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर यह गुड न्यूज़ दी।

नाना बने अनिल कपूर, शेयर किया भावुक नोट

सोनम कपूर के घर में खुशियां आई हैं। शनिवार की दोपहर अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपूर खानदान में आई इस खुशखबरी को नाना अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा किया है। अनिल कपूर ने एक पोस्ट साझा करते हुए यह लिखा है कि “हम आपको यह ख़ुशी से बताना चाहते हैं कि 20 अगस्त 2022 को हमारे घर में एक नया मेहमान आया है। सोनम और आनंद आज एक हेल्दी बेटे के माता पिता बने हैं। हम बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं। इन नए माता पिता को अपने पहले बच्चे के लिए हार्दिक बधाई।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने इस नोट को अपनी और अपनी पत्नी सुनीता के नाम के साथ साथ आनंद के पेरेंट्स- हरीश और प्रिया अहूजा की तरफ से साइन किया। अनिल कपूर ने लिखा “खुशी से सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स।” अपने नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी, बेटे हर्षबर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा। अनिल कपूर ने इस पोस्ट के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा सिर्फ एक ब्लैक हार्ट लगाया।

अनिल कपूर से पहले नीतू ने शेयर की सोनम के मां बनने की खबर

आपको बता दें कि सोनम कपूर के डिलीवरी की खुशखबरी का खुलासा, अनिल कपूर से पहले नीतू कपूर ने किया। उन्होंने सोनम कपूर और आनंद अहूजा द्वारा जारी किए गए नोट का पोस्ट अपने इंस्टा पर साझा करते हुए उनको बधाई दी। उन्होंने नोट में लिखा “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। – सोनम और आनंद।”

सोनम कपूर पर प्यार बरसा रहे फैंस

वहीं फैंस ने सोनम कपूर के मां बनने की खबर सुनी, तो वह सोनम पर खूब प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर फैंस हार्ट का रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि वह इस दिन का इंतजार ना जाने कब से कर रहे थे। पोस्ट पर फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

साल 2018 में हुई थी सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी

साल 2018 में सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इन दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। कुछ महीने पहले ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने पहले बच्चे के आने की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर साझा की थी।