Site icon NamanBharat

बेटे वायु संग पहली बार दिल्ली वाले घर पहुंचीं सोनम कपूर, दादा-दादी ने किया पोते का भव्य स्वागत, देखें झलकियां

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने जबरदस्त अभिनय कौशल से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सोनम कपूर इन दिनों अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां पर वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई कोई ना कोई अपडेट फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने जीवन के प्यार आनंद अहूजा से शादी रचाई है। यह कपल 20 अगस्त 2022 को एक बेटे के माता-पिता बने हैं, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अपने बेटे वायु से प्यार करने वाले माता-पिता अपने लाडले के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी बीच हाल ही में सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा और बेटे वायु अहूजा के साथ अपने दिल्ली वाले घर पहुंचीं, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। सोनम कपूर ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सोनम कपूर के बेटे वायु का उनके दिल्ली वाले घर में हुआ भव्य स्वागत

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने अपने और आनंद अहूजा के दिल्ली स्थित घर में वायु के भव्य स्वागत की कई तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सामने आई इन तस्वीरों में सोनम कपूर को अपने ससुराल वालों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिसमें हरीश आहूजा और प्रिया अहूजा भी शामिल हैं।

सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ अपने दिल्ली वाले घर पहली बार गई हैं। सोनम कपूर का यह दिल्ली वाला घर उनका ससुराल है। यहां पर अभिनेत्री के सास-ससुर रहते हैं। वहीं अपने पोते के घर आने पर दादा-दादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर दिल्ली वाले घर यानी अपने ससुराल की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनम कपूर का ससुराल बेहद आलीशान है।

यह सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर का डाइनिंग टेबल है, जिस पर आपको खूबसूरत ग्लास-प्लेट्स के अलावा अलग-अलग तरह के फूल भी लगाए हुए देखने को मिलेंगे।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घर की सजावट को भी फैंस के साथ साझा किया है, जिसे खास तौर पर वायु के लिए सजाया गया है।

आनंद आहूजा के माता-पिता ने अपने पोते वायु के लिए पूरे घर को फूलों और लाइटिंग से बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया है, क्योंकि सोनम कपूर अपने लाडले बेटे वायु के जन्म के बाद पहली बार दिल्ली आई हैं।

सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “दिल्ली में हमारे प्यारे वायु का स्वागत करते हुए…”

सोनम कपूर के द्वारा अपने घर की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उन फोटोस में घर की सजावट देखते ही बन रही है।

सोनम कपूर ने जैसे ही इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही वायरल हो गईं। अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई तस्वीरें उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version