सामने आई सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक, नाती पर बरसा नानी सुनीता कपूर का प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर काफी लंबे दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 20 अगस्त को सोनम कपूर ने अपनी पहली संतान को बेटे के रूप में जन्म दिया, जिसके बाद से कपूर फैमिली और उनके फैंस में खुशी की लहर नजर आ रही है। वही सोनम कपूर के बेटे के जन्म के बाद फैंस अब उनके बच्चे की पहली तस्वीर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। जी हां, सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक सामने आई है। हॉस्पिटल के कमरे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह तस्वीर देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो रहा है, क्योंकि इस तस्वीर में बच्चे को देखकर सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर की आंखों से आंसू छलक रहे हैं।

नाती पर प्‍यार बरसा रहीं नानी सुनीता कपूर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है सोनम कपूर के बेटे की इस तस्वीर को पापाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह बताया गया है कि अनिल कपूर की पत्नी यानी सुनीता कपूर अपने नाती को देख कर रो पड़ी हैं और यही तस्वीर सब को भावुक कर रही है। दरअसल, यह तस्वीरें हॉस्पिटल की है। हालांकि तस्वीरों में सोनम कपूर के बच्चे का चेहरा एक इमोजी से छुपाया गया है। बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर के परिवार में अगले जेनरेशन का यह पहला बच्चा है।

निल कपूर और सुनीता कपूर पहली बार वह नाना-नानी बने हैं।यकीनन उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। बच्चे को देखकर उनकी आंखों से बह रहे आंसू यह बयां कर रहे हैं कि वह कितनी खुश हैं। उनकी आंखों में यह आंसू खुशी के आंसू हैं। सोनम कपूर के बच्चे की पहली झलक की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

मार्च में दी थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें पहली बार ही उनका बेबी बंप साफ नजर आया था।

बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर लंदन से मुंबई अपने माता पिता के पास डिलीवरी के लिए ही लौटी हैं। उन्होंने बताया कि वह बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने माता-पिता के साथ ही रहने वाली हैं।

साल 2018 में हुई थी शादी

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई थी। आनंद आहूजा लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। इन दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। लेकिन अब शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को बेटे के रूप में जन्म दिया है। अब यह परिवार एक बच्चे के साथ पूरा हो गया है।