अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनम कपूर, नाना अनिल कपूर ने दमाद आनंद अहूजा के साथ बांटी मिठाई, देखें Video

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर काफी लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 20 अगस्त को सोनम कपूर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सोनम कपूर ने अपनी पहली संतान को बेटे के रूप में जन्म दिया है, जिसके बाद कपूर फैमिली और उनके फैंस में खुशी की लहर नजर आ रही है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी के 4 साल बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है।

बता दें कि सोनम कपूर के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की थी कि वह नाना बन गए हैं। नाना बनने की खुशी अनिल कपूर को सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि हाल ही में अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई पुलिस और मीडिया के लोगों को अपने नाना बनने की खुशी में मिठाइयां बांटी। इस दौरान उनके दामाद और बिजनेसमैन आनंद आहूजा भी नजर आए।

अनिल कपूर ने दामाद के साथ मिलकर बांटी मिठाई

20 अगस्त 2022 को ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का स्वागत किया था। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद ही सोनम कपूर नन्हे मेहमान को लेकर घर पहुंची हैं। सोनम कपूर और आनंद अहूजा अपने बेटे के साथ घर आ गए जिस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

वहीं नाना बनने की खुशी अनिल कपूर को सबसे ज्यादा है। नाती के घर आने की खुशी में अनिल कपूर ने अपने दामाद आनंद आहूजा के साथ मिलकर पुलिस वालों और मीडिया वालों को मिठाइयां बांटी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आनंद अहूजा खुद अपने हाथों से पुलिसकर्मियों को मिठाइयां बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर और सफ़ेद रंग की टी-शर्ट पहन राखी थी। वहीं उन्होंने अपने मुंह पर सफेद रंग का मास्क भी लगाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

वहीं अनिल कपूर नाना बनने से बहुत खुश हैं। वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अनिल कपूर अपनी इस खुशी को मिठाइयां बांटकर जाहिर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान अनिल कपूर ने स्काई कलर का कुर्ता और सफेद कलर का पायजामा पहना हुआ था और अपने चेहरे पर काले रंग का मास्क भी लगा रखा था। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और उनके दामाद आनंद आहूजा की मिठाइयां बांटने वाली तस्वीरें और वीडियो छाई हुई हैं।

साल 2018 में हुई थी शादी

अभिनेत्री सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। लेकिन अब शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा माता पिता बन गए हैं।

बता दें कि सोनम कपूर ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी एक प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें पहली बार उनका बेबी बंप नजर आया था। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद 6 महीने सोनम कपूर माता-पिता के साथ ही रहेंगी।