बेटे के जन्म के 3 महीने बाद ही सोनम कपूर ने किया परफेक्ट फिगर में वापसी ,पोस्ट प्रेगनेंसी वेट लॉस लुक की तस्वीरे वायरल

सोनम कपूर इंडस्ट्री की एक बेहद मशहूर टैलेंटेड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है जो कि अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है| सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में फैशन क्वीन के नाम से भी जाना जाता है और सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सोनम कपूर ने अपने फैशन स्टाइल से हर किसी को दीवाना बनाया है| एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में 20 अगस्त 2022 को एक बेटे की मां बनी थी और इन दिनों सोनम कपूर अपने बेटे के साथ अपना मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही है| सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है|

वही इन दिनों सोनम कपूर अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी लुक को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है दरअसल मां बनने की महक 3 महीने बाद ही सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी वेट लॉस लुक से हर किसी को हैरान कर दिया है| सोनम कपूर को हाल ही में बीते 1 दिसंबर 2022 को पपराजी ने घर से निकलते हुए स्पॉट किया था और उनकी कई तस्वीरें निकाली थी| इस दौरान सोनम कपूर येलो कलर के अनारकली ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही थी |

सोनम कपूर ने इस दौरान गौरव शाह के द्वारा डिजाइन किया हुआ आरआर कली सूट पहना था | इस लुक की तस्वीरें सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है| इस तस्वीर में सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने मेकअप को लाइट रखा है और वही माथे पर सजी बिंदी सोनम कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी|

सोशल मीडिया पर भी सोनम कपूर की यह तस्वीरें काफी वायरल हुई है और इन तस्वीरों में सोनम कपूर का पोस्ट प्रेगनेंसी लुक देखकर फैंस बेहद खुश है और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं| वही हाल ही में बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर को रेड कारपेट पर भी देखा गया और वहां पर सोनम कपूर कुछ इस अंदाज में नजर आई कि उन्हें देखकर हर किसी की निगाहें उन पर ही थम गई| बता दे मां बनने के महत्व महीने के अंदर ही सोनम कपूर ने अपना प्रेगनेंसी वेट कम कर लिया है और उन्होंने इसके लिए जिम में को पसीना बहाया है| जिसके बाद सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट प्रेगनेंसी ट्रांसफॉर्मेशन लुक दिखाकर हर किसी को चौंका दिया है|

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने अभी कुछ समय पहले अपनी डिलीवरी के बारे में कुछ बातें शेयर की थी और उन्होंने यह बताया था कि वह यही चाहती थी कि उनके डिलीवरी नॉर्मल हो और बेबी के जन्म के बाद अब वो आराम से वह अपने बेटे को ब्रेस्ट फीडिंग करा पा रही है| सोनम कपूर ने अभी कुछ समय पहले ही अपने बेबी ब्वॉय वायु कपूर आहूजा की नर्सरी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी जोकि सुंदर फर्नीचर्स और टॉय से भरा हुआ नजर आ रहा था| सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने नन्हे राजकुमार के साथ हैप्पी पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं|