खुशखबरी : सोनम कपूर बनने वाली है माँ ,एक्ट्रेस ने पति के साथ शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खुबसूरत फोटोज

बॉलीवुड की फैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है| बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा करते हुए अपने सभी प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी है की वो जल्द ही मां बनने वाली है| इस तस्वीर में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं |वही सोशल मीडिया पर जैसे ही सोनम कपूर ने ये पोस्ट शेयर की वैसे ही ये वायरल हो गयी | सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से मिली इस गुड न्यूज़ के बाद कपल के तमाम फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इन दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है|

सोनम कपूर और आनंद अहूजा बॉलीवुड की पावर कपल्स में से एक है और अब यह कपल अपनी जिंदगी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है| सोनम कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों को यह गुड न्यूज़ दी है कि वह मां बनने वाली है और जल्द ही अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी| सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ लाजवाब तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है|

सोनम कपूर ने इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने प्रेगनेंसी की घोषणा की है| सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,”चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं”|

सोनम कपूर की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गई है और इन तस्वीरों पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स कमेंट करके इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं| सोनम कपूर के इस पोस्ट पर भूमि पेडणेकर, एकता कपूर, जानवी कपूर, करीना कपूर, रवीना टंडन और सोनम कपूर जैसी कई अभिनेत्रियों ने कमेंट के जरिए अपना प्यार जताया है और उन्हें ढेरों बधाइयां दी है | सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की जो तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के गोद में लेटी हुई दिखाई दे रही है |

इन फोटोज में सोनम कपूर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वह अपने बेबी बंप पर अपना हाथ रखे हुए दिखाई दे रही है| आपको बता दें इसके पहले भी सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है हालांकि हर बार अभिनेत्री ने इन खबरों को अफवाह बताया कर विराम लगा दिया था परंतु इस बार खुद सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने सभी चाहने वालों को यह गुड न्यूज़ दी है की वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं|

आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और अब शादी के 4 साल बाद ये कपल जिंदगी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है और ऐसे में यह दोनों अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड है और वही पूरे कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है|