6 महीने का हुआ सोनम कपूर का बेटा वायु, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो-वीडियो, देखते ही दिल हारे फैंस

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे की देखभाल में लगी हुई हैं। बेटे के जन्म से सोनम कपूर का जीवन पूरा हो गया है। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने अपने लाडले को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित किया है। सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर अपने परिवार पर पूरा फोकस कर रही हैं और बेटे वायु कपूर अहूजा के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर मां बनने की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रही हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। वहीं शादी के बाद 20 अगस्त 2022 में उन्होंने वायु को जन्म दिया था, जो आज 6 महीने का हो गया है। ऐसे मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने बेटे के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। हालांकि, अभी तक उन्होंने वायु का फेस रिवील नहीं किया है। सोनम कपूर ने बेटे का क्यूट वीडियो शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

6 महीना का हुआ सोनम कपूर का बेटा वायु

आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बेटे वायु की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं। हालांकि अभी तक सोनम कपूर ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। अब हाल ही में सोनम कपूर ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें सोनम कपूर अपने बेटे वायु के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के 6 महीने होने पर एक वीडियो और एक फोटो शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह बेड पर खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में भी सोनम कपूर के बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं तस्वीर में देख सकते हैं कि सोनम कपूर बड़े ही प्यार से अपने बेटे को निहार रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है “मेरे वायु के 6 महीने। दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी। मेरी सबसे बड़ी दुआ। लव यू माय डार्लिंग बॉय। तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे।” सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रही है और फैंस मां-बेटे की तस्वीर पर काफी प्यार लुटा रहे हैं। सोनम कपूर और वायु की तस्वीर पर कई सेलिब्रिटी फैंस ने भी प्यार लिटाया है। रेड हार्ट इमोजी के साथ फैंस ने उनकी तस्वीर को लाइक किया है।

सोनम कपूर का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि सोनम कपूर को आखरी बार साल 2019 में “द जोया फैक्टर” में देखा गया था। इसके अलावा 2020 में अनिल कपूर की फिल्म “एके वर्सेस एके” में उनका कैमियो रोल देखने को मिला था। हाल ही में यह खबर आई थी कि सोनम कपूर बहुत ही जल्द फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। वह बस फिलहाल अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। वहीं फैंस भी सोनम कपूर की फिल्मी पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं।