सोनम कपूर ने शेयर की भाई हर्षवर्धन संग बेटे की प्यारी तस्वीर, मामा के साथ खेलते दिखे नन्हे वायु

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सोनम कपूर हाल ही में नई मां बनी हैं। सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ अपने मदरहुड फेज को इंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में अपने पिता अनिल कपूर के घर पर हैं, जहां उनका पूरा परिवार वायु के साथ खास पल व्यतीत कर रहा है। बता दें कि बेटे के जन्म के बाद से सोनम कपूर और आनंद अहूजा बेबी वायु के साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

इसी बीच बॉलीवुड की न्यू मॉम सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे वायु की लेटेस्ट तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर में नन्हें वायु मामा हर्षवर्धन कपूर के साथ चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

मामा हर्षवर्धन कपूर की गोद में खेलते दिखे नन्हे वायु

आपको बता दें कि सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टा अकाउंट से कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वायु अपने मामा हर्षवर्धन कपूर की गोद में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मामा और भांजा घर के अंदर सोफे पर साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कपूर फैमिली में वायु मामा के लाडले बन चुके हैं।

वायु ग्रीन कलर की टी-शर्ट और व्हाइट पजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं और वह अपने मामा की गोद में फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सोनम कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। सोनम कपूर ने यह लिखा है कि “@harshvarrdhankapoor वायु आपसे बेहद प्यार करता है… आप सबसे अच्छे मामा हैं.” #nephew #mamalove”

बेटे के साथ संडे मॉर्निंग पर घूमने निकली थीं सोनम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर अक्सर अपने बेटे वायु के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह बेटे के साथ संडे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सोनम कपूर ने हर बार की तरह इस बार भी अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ था।

सोनम कपूर मदरहुड के बाद से ही बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर रही हैं। सिर्फ सोनम कपूर ही नहीं बल्कि वायु की मौसी रिया कपूर भी भांजे के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बेटे के जन्म के बाद सोनम कपूर ने अपने मुंबई वाले घर से बेटे की नर्सरी रूम की तस्वीरों को शेयर किया था। सोनम कपूर ने अपने बेटे के लिए इस कमरे को खासतौर पर डिजाइन करवाया हुआ है।

बताते चलें कि सोनम कपूर ने आनंद अहूजा से साल 2018 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। वहीं शादी के बाद 20 अगस्त 2022 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है।