सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें, नाती को गोद में लिए दिखे एक्टर

अनिल कपूर काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं और अभी भी कई सारी फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। अनिल कपूर ना सिर्फ एक उम्दा कलाकार हैं बल्कि यह एक प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था और आज इसी संघर्ष की बदौलत ही इन्होंने भारतीय फिल्मों के अलावा इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम कर रखा है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर हर बीतते दिन के साथ यंग होते जा रहे हैं। अनिल कपूर 24 दिसंबर 2022 को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से उनके चाहने वाले एक्टर को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बधाई दी है। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

अनिल कपूर के बर्थडे पर बेटी सोनम कपूर ने किया विश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अनिल कपूर इस साल अपना जन्मदिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ अपने मुंबई के घर पर मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अनिल कपूर इस समय इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं और उनकी किटी में कुछ बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। इन सबके बीच अनिल कपूर के बर्थडे पर उनके फैंस दोस्त और परिवार के सदस्य उन्हें खास अंदाज में विश कर रहे हैं।

वहीं सोनम कपूर ने भी अपने पिता अनिल कपूर को बड़े ही प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनम कपूर ने अनिल कपूर के साथ अपने बचपन की कई तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

नाती वायु संग नजर आए अनिल कपूर

सोनम कपूर ने अपने पापा अनिल कपूर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अनिल कपूर ने अपनी गोदी में नाती वायु को ले रखा है। तस्वीर में अनिल कपूर नाती के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ ही सोनम कपूर ने कई और थ्रोबैक तस्वीरों को साझा किया है।

सोनम कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीरें

सोनम कपूर ने अपने बचपन की कई तस्वीरों को शेयर किया है। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं इसमें अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में अनिल कपूर और सोनम कपूर बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर में आप सभी लोग देख सकते हैं कि अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ कंबल में बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर को अपने कंधे पर बिठाया हुआ है। तस्वीर में बाप-बेटी की यह जोड़ी लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

इस तस्वीर में अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम और रिया के बचपन की यह तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस फोटो में अनिल कपूर ने सोनम कपूर को अपनी गोद में उठाया हुआ है।

इस तस्वीर में अनिल कपूर अपनी छोटी सोनम को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में अनिल कपूर को अपनी आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए देखा जा सकता है, जिसमें एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं।

सोनम कपूर ने इस खास मौके पर अपने लविंग फादर के लिए एक बहुत प्यारा सा बर्थडे मैसेज भी लिखा है। सोनम कपूर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपसे प्यार करती हूं। आप सबसे ग्रेट और सबसे अच्छे हैं। आप जो कुछ भी हमारे लिए करते हैं, उसका सभी को आशीर्वाद मिलना चाहिए। लव यू डैडी अनिल कपूर।”

आपको बता दें कि रिया कपूर और सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर की लाडली हैं। इस बात का जिक्र एक्टर अपने कई इंटरव्यू में भी कर चुके हैं।