Site icon NamanBharat

नए साल पर सोनम कपूर ने दिखाई अपने बेटे वायु की झलक, फोटो शेयर कर लिखा- मेरे दो शेर…

बॉलीवुड की “फैशन क्वीन” सोनम कपूर इन दिनों अपने बेटे की देखभाल में लगी हुई हैं। बेटे के जन्म से सोनम कपूर का जीवन पूरा हो गया है। अपने बच्चे के जन्म के बाद से ही सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने लाडले को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना सुनिश्चित किया है। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कपल अक्सर अपने बेटे वायु के साथ क्यूट तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं जब से सोनम कपूर मां बनी हैं, तब से ही एक्ट्रेस के फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने को बेताब रहते। लेकिन अब अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने फैंस की यह ख्वाहिश पूरी कर दी है।

जी हां, सोनम कपूर ने न्यू ईयर के मौके पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर अपने बेटे वायु की हल्की सी झलक दिखाई है। आपको बता दें कि न्यू ईयर 2023 के मौके पर तमाम फिल्मी सितारों ने अपने फैंस को बधाइयां दी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने देर से सही, 2 जनवरी को सभी को हैप्पी न्यू ईयर बोला है। लेकिन अभिनेत्री के लिए यह न्यू ईयर विशेस सबसे खास और अलग है, क्योंकि इस मौके पर उन्होंने अपने बेटे वायु की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट तस्वीर साझा की है।

न्यू ईयर पर सोनम दिखाई वायु की झलक

सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के पति आनंद आहूजा अपने बेटे वायु कपूर आहूजा को कंधे पर लिए हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर को अगर आप गौर से देखेंगे, तो इसमें नन्हे वायु की हल्की सी झलक नजर आएगी। सोनम कपूर के बेटे वायु की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि वायु की इस फोटो में उनका हल्का सा चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि, इससे पहले भी सोनम कपूर अपने बेटे वायु की कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा कर चुकी हैं लेकिन उनमें से किसी में भी चेहरा नहीं दिखा है।

सोनम कपूर में इस फोटो को शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है उन्होंने लिखा है कि “मेरे दो शेर, मेरी पूरी दुनिया, पिछला साल हमारे लिए बेहद खास गुजरा है। ऐसे में देर से ही सही, लेकिन सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जिंदगी का हर दिन बेहतर होता जा रहा है। भगवान आपने जो कुछ भी मुझे दिया है, उसके लिए आपकी आभारी हूं और रहूंगी।”

20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद अहूजा बने माता-पिता

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के 4 साल बाद सोनम कपूर और आनंद अहूजा माता-पिता बन गए हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की थी। फोटो पोस्ट कार्ड में सोनम और आनंद ने दुनिया के साथ माता-पिता बनने के अपने उत्साह को शेयर किया था।

 

 

 

 

Exit mobile version