सोनम कपूर ने बेहद खूबसूरती से सजाया बेटे वायु का नर्सरी रूम, हर जरूरत का रखा ध्यान, यहां देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा इसी साल 20 अगस्त को एक बेटे के माता-पिता बने हैं और इन दिनों यह कपल अपने नन्हे राजकुमार के साथ अपने पैरंटहुड लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। इस नन्हे मेहमान के आगमन से कपूर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ नई-नई तस्वीरों को साझा करती रहती है। इसी बीच सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे वायु के नर्सरी रूम की झलक सभी के साथ साझा की है।

सोनम कपूर ने बेटे वायु के लिए खास कमरा करवाया तैयार

आपको बता दें कि सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने बेटे का बेहद खास तरीके से ध्यान रख रहे हैं। माता-पिता बनने के बाद दोनों ही बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु के लिए खास कमरा तैयार किया है, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे वायु की नर्सरी की तस्वीरों को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें अभिनेत्री ने उन तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने इस नर्सरी को बनाने में सहायता की है। सोनम कपूर ने नर्सरी के डिजाइन और क्रिएटिव आर्ट वर्क के लिए धन्यवाद दिया है। इस नर्सरी को सभी जरूरतों का ख्याल रखते हुए बनवाया गया है।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि सोनम कपूर के बेटे वायु के कमरे की दीवार पर जंगल थीम पेंट किया गया है। वहीं पूरे कमरे में वुडन वर्क किया गया है। लकड़ी से बने फर्नीचर नर्सरी की सुंदरता और भव्यता को निखार रहे हैं। इस नर्सरी में खिलौने और अन्य सामान रखने के लिए काफी जगह है।

बेड पर कई अलग डिजाइन के क्यूट कुशन्स रखे हुए हैं। पूरा कमरा ही खिलौनों से सजा हुआ है। तस्वीरों में कमरे में काफी खूबसूरत पेंटिंग्स लगी हुई भी देखी जा सकती है।

सोनम कपूर के बेटे वायु के कमरे को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें बच्चे के रिलैक्स करने के साथ सोनम और आनंद के आराम करने के लिए भी जगह है। जो बच्चे के लिए जरूरी होती है, उन सभी बातों का ध्यान इस नर्सरी में रखा गया है।

साल 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने की थी शादी

आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी रचाई थी। सोनम के पति दिल्ली के एक जाने माने बिजनेसमैन है। इन दोनों की शादी मुंबई में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। यह उस साल की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल शादी थी। ये शादी समारोह तीन दिनों तक चला था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। शादी के 4 साल बाद 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर ने बेबी बॉय को जन्म दिया, जिसका नाम वायु रखा है।