Site icon NamanBharat

पवन सिंह का गाना सुन सोनू सूद हुए भोजपुरिया, ‘कमरिया करे लपालप’ पर जमकर लगाया ठुमका, Video वायरल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह अपने सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सोनू सूद एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को उनकी नेकदिली के लिए दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। भले ही कोरोना आज हमारे बीच में ना हो परंतु सोनू सूद आज भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं।

कोरोना के दौरान मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद हाल ही में जैसलमेर पहुंचे थे, जहां पर अभिनेता की मुलाकात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से हुई और सोनू सूद ने उस शाम को रंगीन बनाने के लिए जवानों के साथ खूब डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद को स्टेज पर खड़े हुए 5 से 10 जवानों के साथ भोजपुरी गाने “कमरिया करे लपालप’ पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

भोजपुरी गानों पर सोनू सूद ने मटकाई कमरिया

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात करने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित मुरार सीमा चौक पहुंचे थे, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया था। इसी कार्यक्रम में जब भोजपुरी गाना “कमरिया करे लपा-लप” बजा तो वहां पर मौजूद सभी लोग झूमने लगे थे। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी जवानों के साथ मिलकर पवन सिंह के गाने पर खूब डांस किया।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने पर जब से सोनू सूद का यह डांस वीडियो वायरल हुआ, तब से ही सोशल मीडिया पर सोनू सूद और पवन सिंह के नाम का डंका बजता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बल्कि बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया के कई सितारे पवन सिंह के गानों पर वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही जेल में बंद एक शख्स ने पवन सिंह के गाना गाया था। इसके अलावा तंजानिया के किली पॉल ने भी पवन सिंह के गाने पर जबरदस्त डांस किया। ऐसे में सोनू सूद का यह जो नया वीडियो सामने आया है, उसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो


जैसलमेर से सोनू सूद का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोनू सूद ने बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ खूब मस्ती की। इसके साथ ही अभिनेता ने उनसे बातचीत भी की थी। वैसे देखा जाए तो भोजपुरी गानों की धुन की बात ही कुछ और होती है। भोजपुरी गानों की धुन जैसे ही कानों में पड़ते हैं, तो लोग दीवाने हो जाते हैं। वहीं पवन सिंह का यह गाना भी यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के भोजपुरी गाने की देश दुनिया में एक अलग ही पहचान है। जो भी इस गाने को सुनता है, खुद को डांस करने से रोक नहीं पाता है।

 

 

 

 

Exit mobile version