इस किसान के घर भिजवाया सोनू सूद ने ट्रेक्टर, बैल न होने के कारण मजबूरन बेटियों से करा रहा था खेती

पूरी दुनिया में अभी एक अजीब दौर चल रहा है| हर तरफ कोरोना वायरस नाम के एक जीवाणु का कहर देखने को मिल रहा है| पूरा देश लॉकडाउन में है और कहीं पर रियतों के साथ सेवाए शुरू की गयी हैं| जब से ये ट्रांसपोर्ट जैसे सेवाए जारी करी गयी हैं| तमाम छोटे लोगों को और मजदूरों को इस बात से राहत मिली है| इससे उन्हें अपने घरों पर जाने के लिए एक साधन मिल गया है|

इसी बीच कुछ ऐसी भी थे जिनके पास इतने पैसे नहीं थे के ये अपने घरो को जा सके| ऐसे में एक अभिनेता आगे आये जिन्होंने इन लोगों का दुःख समझकर इन्हें घरों तक भेजने की ज़िम्मेदारी उठाई| जी हाँ तमाम फिल्मों में विलेन के किरदार को निभाने वाले अभिनेता सोनू सूद इस मामले में आगे आये है| और अब तक इन्होने लाखों लोगों को घरो तक पहुँचाया है| और ख़ास बात ये के ऐसा करने में उन्होंने सरकार से कोई मदद भी नहीं ली है|

अब सोनू सूद से जुडी एक और बड़ी खबर सामने आई है| जो के आंध्र प्रदेश राज्य के एक बेहद गरीब किसान की है| बता दें के इस किसान का नाम नागेश्वर राव है| आंध्र प्रदेश राज्य के बेहद दूरगामी ग्रामीण क्षेत्र के निवासी इस किसान के घर तक सोनू ने एक ट्रेक्टर की डिलीवरी करवाई है| इस बात पर नागेश्वर ने सोनू सूद को धन्यवाद देते हुए एक टिप्पणी की है जिसमे उन्होंने कहा है के भले ही सोनू फिल्मों में विलेन का किदार निभाते हों, लेकिन असल जिंदगी में वो मेरे ही नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए एक हीरो की तरह सामने आये हैं|

अगर बात करे नागेश्वर राव की तो उनका एक विडियो वायरल हुआ था| जिसमे वो अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहे थे| दरअसल अभी उनके पास इतने पैसे नहीं हैं के वो किसी बैल को किराए पर भी ले सकें| इस वीडियो में देखा जा सकता है कैसे काफी मेहनत करके दोनों लडकियाँ खेत जोत रही हैं| इस विडियो को देख कर कईयों का दिल पिघल गया| और जब यह विडियो सोनू तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इनकी मदद का हाथ बढ़ा दिया| इतना ही नहीं उन्होंने जो कहा और सोचा उसे मंजिल तक पहुंचा भी दिया|

लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं अब तक सोनू सूद

हम सबी ने इस बात को देखा है पूरे लॉकडाउन में देखा है के सोनू सूद ने अपनी जान की बगैर परवाह किये कैसे लोगों की मदद की है| मुंबई जैसे शहर में फंसे तमाम बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया है| सभी मजदूरों और छात्रों के लिए सोनू ने उनके जिले या गांव तक बस का प्रबंध करवाया है| और वहीँ विदेशों में फंसे हजारों छात्रों को भी घर वापस लाने के लिए सोनू सूद ने फ्लाइट की सुविधा का इंतजाम करवाया है|

इन सब के बाद उन्होंने डॉक्टर्स और पुलिस वालों के लिए भी तकरीबन 15 हजार पीपीई किट का भी इंतजाम करवाया है| खबरों के अनुसार अपने इन अनुभवों को अब सोनू एक किताब में भी लाने वाले हैं|