100 करोड़ के आलीशान बंगले से 7 करोड़ की वैनिटी वैन तक, अल्लू अर्जुन इन 5 महंगी संपत्तियों के हैं मालिक

अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। यह एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिनके पीछे मुख्य वजह इनकी शानदार एक्टिंग हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी दमदार पर्सनालिटी और शानदार एक्टिंग से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है और मौजूदा समय में यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

आज जिस मुकाम पर अल्लू अर्जुन खड़े हैं वहां तक वह अचानक ही नहीं पहुंचे बल्कि उन्होंने भी अपने जीवन में कड़ी मेहनत की है। छोटे स्तर से उन्होंने अपना करियर शुरू किया, जिसके बाद लगातार मेहनत और अपने शानदार एक्टिंग से इन्होंने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म पुष्पा को लेकर सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन अपने शानदार अभिनय और लाजवाब एक्टिंग स्टाइल की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं और मौजूदा समय में इनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। दुनिया भर में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। इनके फैंस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं।

आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा की शानदार सफलता के साथ ही अल्लू अर्जुन हाल ही के सितारों के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए हैं। पुष्पा की सफलता से उनका स्टारडम कई गुना अधिक बढ़ चुका है। अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के भांजे परंतु इसके बावजूद भी यह इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखते हैं।

अल्लू अर्जुन का लाइफस्टाइल काफी लग्जरियस है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन महंगी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसके अल्लू अर्जुन मालिक हैं।

अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ रुपए का घर

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन हैदराबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं और इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड रुपए बताई जाती है। उन्होंने इस घर का नाम “आशीर्वाद” रखा है। अल्लू अर्जुन यहां पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।

7 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पास इंडिया की सबसे महंगी वैनिटी वैन है। यह बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है अंदर से भी उतनी ही आलीशान है, जिसकी तस्वीरें अगर आप देखेंगे तो आप देखते ही रह जाएंगे। वैनिटी वैन काफी स्पेशियस है, जो इसका सबसे बड़ा फीचर है। अल्लू अर्जुन ने यह वैनिटी वैन 2019 में खरीदी थी, जिसका नाम उन्होंने Falcon रखा है। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जाती है।

जगुआर XJL

अल्लू अर्जुन को कारों से भी बेहद प्यार है। एक्टर के पास कई महंगी महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। जगुआर XJL उनकी महंगी कारों की लिस्ट में शामिल है। उनके पास जो मॉडल है उसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपए बताई जाती है।

रेंज रोवर वोग

अल्लू अर्जुन के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट में शुमार Range Rover Vogue भी है। इस कार की कीमत 1.74 करोड़ रुपये से 3.88 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

एक निजी जेट

अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के उन गिने-चुने अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनके पास एक निजी जेट है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्राइवेट जेट के अंदर की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। अल्लू अर्जुन जब भी कहीं बाहर जाते हैं, अपने निजी जेट से ही सफर करते हैं। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने भी इसी निजी जेट से जाते हैं।