अल्लू अर्जुन ने लाडली बेटी अरहा के बर्थडे पर शेयर किया प्यारा वीडियो, एक्टर ने इस तरह किया विश

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को भला कौन नहीं जानता। अल्लू अर्जुन दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह है इनकी दमदार पर्सनैलिटी और सादर एक्टिंग और जब इन दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है, तो फिल्म का हिट होना लाजमी है।

जब से अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा:द राइज़” आई है, उसके बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी बढ़ चुकी है। अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म “पुष्पा द राइज” ने जो धमाल मचाया था, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म का हर एक डायलॉग बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ गया था।

वहीं अल्लू अर्जुन जितनी बेहतरीन भूमिका पर्दे पर निभाते हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वो फैमिली मैन भी हैं। अल्लू अर्जुन अपने परिवार की छोटी से छोटी खुशी का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं। वह अपनी पत्नी स्नेहा और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी काफी चर्चा में रहती हैं।

अल्लू अर्जुन अक्सर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अरहा की तस्वीरें और वीडियोस साझा करते रहते हैं। बता दें कि 21 नवंबर 2022 को अरहा 6 साल की हो गई हैं। अल्लू अर्जुन ने बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर बेटी का एक क्यूट वीडियो साझा किया है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

अल्लू अर्जुन ने शेयर किया बेटी के साथ क्यूट वीडियो


अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी के जन्मदिन के खास मौके पर जो प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अरहा मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं पीछे से अल्लू अर्जुन की आवाज भी आ रही है। अल्लू अर्जुन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे टू क्यूटनेस ऑफ माई लाइफ।” वीडियो में अरहा को अपने पापा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। फैंस को भी दोनों बाप-बेटी की बॉन्डिंग बहुत ज्यादा पसंद आती है। जब भी अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ का कोई भी वीडियो या फिर तस्वीर शेयर करते हैं, तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

साल 2011 में अल्लू अर्जुन ने की थी स्नेहा रेड्डी से शादी

आपको बता दें कि 6 मार्च 2011 को अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई थी। अल्लू अर्जुन और स्नेहा की मुलाकात एक शादी के फंक्शन के दौरान हुई थी। वहीं पर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। तब स्नेहा अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी कर अमेरिका से वापस आई थीं। वहीं अल्लू अर्जुन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर भी हो चुके थे। कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया था।

ऐसा बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन, स्नेहा को पहली नजर में देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। शादी के बाद अप्रैल 2014 में अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अल्लू अयान का स्वागत किया था। इसके 2 साल बाद साल 2016 में उनकी बेटी अल्लू अरहा के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हुआ।