सपा के नेता अनुराग भदौरिया की पीसीएस पत्नी अनुपमा राग हैं बॉलीवुड में भी फेमस, ऐसी है उनकी लाइफस्टाइल

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ प्यार करने वाला ही समझ सकता है। लोग प्यार में एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता हर की जिसे उसका प्यार मिल जाता है वह बहुत खुशनसीब होता है। अगर प्यार सच्चा हो तो मिलता जरूर है। यहां हम आपको किसी फिल्म की कहानी की लाइन नहीं बता रहे हैं बल्कि ये सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे अनुराग भदौरिया और पीसीएस अफसर अनुपमा राग की लव स्टोरी की यह कहानी है।

अनुराग भदौरिया इस समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अनुराग भदौरिया ने अनुपमा राग से इंटर कास्ट लव मैरिज की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अनुपमा राग और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो देश प्रदेश में कई ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने प्रेम विवाह किया है। ऐसे ही नेताओं में समाज पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया का नाम भी है। अनुराग भदौरिया और अनुपमा राग की पहली मुलाकात साल 1999 में हुई थी और यह दोनों 2006 में विवाह के बंधन में बंध गए थे।

अनुपमा राग पेशे से पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा पास की थी। फिलहाल वह लखनऊ में पोस्टेड हैं।

अनुपमा राग की माता जी का नाम सुशीला सरोज है, जो समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। सुशीला सरोज वर्ष 2004 में मोहनलालगंज से लोकसभा का चुनाव जीती थीं। सुशीला सरोज प्रदेश सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिला आयोग में भी कार्य किया है। अनुपमा राग के पिता जी का नाम राम प्रकाश सरोज है, जो आईपीएस अधिकारी रहे हैं।

अनुपमा राग एक तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके साथ ही एक म्यूजिशियन भी हैं। वह गाने लिखने के साथ ही गाती भी हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह कंपोज भी करती हैं।

अनुपमा राग ट्रेंड सिंगर हैं। वह क्लासिकल गानों में पारंगत हैं। अपने इस म्यूजिक के शौक की वजह से ही वह बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं।

आपको बता दें कि अनुपमा राग के कुछ म्यूजिक वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। अनुपमा राग अब तक कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी हैं। कुछ म्यूजिक एल्बम भी उनके लॉन्च हो चुके हैं। यूपी के सेलिब्रिटी अधिकारियों में अनुपमा राग की गिनती की जाती है।

अनुपमा राग सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं। अनुपमा राग घूमने का काफी शौकीन हैं। वह घूमने की कितनी शौकीन हैं, इस बात का पता उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है।

अनुपमा राग अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं। वह रोजाना योग और वर्कआउट करती हैं, जिससे वह खुद को फिट रखती हैं। सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहने वाली अनुपमा राग अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।

अनुपमा राग द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनके घर के अंदर का नजारा देखने को मिलता है। उनका घर बहुत खूबसूरत है। उन्होंने अपने घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है। आपको बता दें कि अनुराग भदौरिया और अनुपमा राग दो बच्चों के माता-पिता हैं।