कुछ ऐसा है नीता अंबानी और टीना अंबानी का रिश्ता, जानिए देवरानी-जेठानी की खास बॉन्डिंग

देश के सबसे बड़े ग्रुप रिलायंस कंपनी की नींव रखने वाले धीरूभाई अंबानी जाते जाते ऐसी शोहरत कमाई की आज भी उनका नाम देश-दुनिया में कायम है। वहीं धीरूभाई अंबानी के दोनों बेटे अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के बारे में भला कौन नहीं जानता। दोनों भाईयों की कमाई से लेकर उनकी शानो शौकत हर चीज की खबर लोगों तक पहुंच चुकी है। लेकिन दोनों भाईयों की पत्नियों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। हालांकि नीता अंबानी कई दफा सुर्खियों में आ चुकी हैं। लेकिन उनकी देवरानी यानी टीना अंबानी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

जैसा कि सभी को पता है कि अंबानी परिवार देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी अमीरी को लेकर सुर्खियों का केंद्र बना रहता है। वहीं अंबानी परिवार को दुनिया भर में अच्छी खासी तवज्जों दी जाती है। जहां एक तरफ मुकेश अंबानी का नाम रसूखदार कारोबारियों की लिस्टा में शामिल है तो वहीं दूसरी ओर उनके छोटे भाई अनिल अंबानी का नाम बेहद ही कम सुर्खियों में रहता है। ऐसे में आज हम आपको दोनों भाइयों की पत्नी यानी नीता अंबानी और टीना अंबानी के बारे में बताएंगे साथ ही उनकी बॉन्डिंग के कुछ किस्से भी सुनाएंगे।

अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं देवरानी-जेठानी-

बता दें कि नीता अंबानी और टीना अंबानी दोनों ही अलग-अलग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में दोनों की सोच और स्वभाव में अंतर होना भी जाहिर सी बात है। हालांकि पारिवारिक समारोह में दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया है। इतना ही दोनों को एक साथ देखकर कोई भी इनकी स्पेशल बॉन्डिंग के बारे में पता लगा सकता है।

दोनों के बीच कभी नहीं आई मनमुटाव की खबरें-

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि टीना अंबानी 80 के दशक में काफी मशहूर शख्स हुआ करती थी। लेकिन इन दिनों गुमनाम सी रहती हैं। हालांकि नीता और टीना अंबानी दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड रखती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दोनों देवरानी-जेठानी के बीच कभी भी मनमुटाव की खबरें नहीं आईं।

बटवारें के समय दिखाई थी समझदारी-

वहीं जब दोनों भाइयों के बीच व्यापार को लेकर बंटवारा किया गया तो इस दौरान भी नीता और टीना अंबानी की समझदारी और आपसी सूझबूझ देखने को मिली। इतना ही नहीं दोनों के बीच कोई कड़वाहट या ताना कसी की खबरें नहीं आई। दोनों ने काफी समझदारी के साथ इस मामले में बयान दिए। वही उनकी सास कोकिलाबेन ने भी समझदारी दिखाते हुए काफी शांति से इस मामले को सुलझाया और परिवार के बीच कड़वाहट नहीं आने दी।

बेहद ग्लैमरस है दोनों का लुक

आपने अक्सर नीता अंबानी को सुर्खियों में देखा होगा। नीता अंबानी कभी अपने महंगे कपड़ो तो कभी अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस मामले में नीता की देवरानी टीना अंबानी भी कुछ कम नहीं हैं। फिल्मी दुनिया से होने के चलते उनका लुक और टेस्ट काफी ग्लैमरस है। अगर दोनों की खूबसूरती की बात करें तो इस मामले में दोनों एक दूसरे को फुल-ऑन टक्कर देती है।