आसमान की बुलंदियां छू रहा है सोनू सूद का नाम, स्पाइसजेट ने अपने जहाज पर लगा दी अभिनेता की तस्वीरे

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सोनू सूद इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। इनके नेक कामों के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता की और यह उनके बीच मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू सूद की दरियादिली की तारीफ हर कोई कर रहा है। जिस प्रकार से अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सहायता की है, उसके लिए अभिनेता को कई प्रकार के सम्मान भी मिल चुके हैं। इसी बीच एयरलाइंस कंपनी स्पाइस जेट ने अपने अंदाज में अभिनेता सोनू सूद के काम को सलाम किया है।

आपको बता दें कि पिछले एक सालों से अभिनेता सोनू सूद की मदद का सिलसिला लगातार जारी है और अब तक यह लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। अभिनेता की नेकी ने लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है। सोनू सूद को अलग-अलग तरीके से कई स्थानों से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसी बीच भारतीय एयरलाइंस स्पाइस जेट ने एक खास तरीके से सोनू सूद को धन्यवाद किया है।

लॉकडाउन के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को जिस प्रकार से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया था। जिस प्रकार से लॉकडाउन में अभिनेता सोनू सूद ने भूखे लोगों को खाना खिलाया और देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने का इंतजाम किया। अभिनेता सोनू सूद के इसी जज्बे को सलाम करते हुए उनके सम्मान में स्पाइसजेट में अपने विमान पर सोनू सूद की फोटो छपी है। इसके माध्यम से यह दिखाने का प्रयत्न किया गया है कि किस प्रकार से मुश्किल समय में सोनू सूद लोगों के रक्षक बने। फोटो में अभिनेता सोनू सूद के साथ कुछ छात्र, मजदूर भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उस पर “A Salute To The Savior Sonu Sood” भी लिखा है।

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में यह लिखा है कि “मुझे याद है जब मैं मोगा से मुंबई बिना रिजर्वेशन टिकट पर आया था। इस प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं अब अपने माता-पिता को और याद कर रहा हूं।” सोनू सूद ने इस ट्वीट के माध्यम से स्पाइस जेट का आभार व्यक्त किया है। अभिनेता के इस ट्वीट पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ जुड़े रहते हैं। ट्विटर पर रोजाना ही बड़ी संख्या में लोग अभिनेता से मदद मांगते हैं और सोनू सूद भी लोगों के एक ट्वीट पर मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। अपने नेक कामों और दरियादिली की वजह से सोनू सूद को दुनिया भर से तारीफ और शुभकामनाएं मिल रही हैं। महामारी के दौरान सोनू सूद निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में जुटे रहे और आज भी यह जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। यह अपने नेक कामों से रियल लाइफ के हीरो बन चुके हैं। लोग अभिनेता को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं।