Site icon NamanBharat

मां को याद कर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, बचपन की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखा- आपको रोज मिस करती हूं…

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट ब्यूटीफुल और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक थीं। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। भले ही श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। लेकिन अपने बच्चों और परिवार की यादों में अभिनेत्री हमेशा जिंदा रहेंगी।

13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार थीं। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही वो शोहरत हासिल कर ली थी, जो शायद ही कोई कर पाता। लेकिन अफसोस 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चली गई थीं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने फरवरी 2018 में दुबई में अंतिम सांस ली थी। श्रीदेवी की मृत्यु बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी। अचानक से ही श्रीदेवी की मृत्यु ने देश भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। भले ही अब श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं हैं। लेकिन लोगों का प्यार अभिनेत्री के प्रति बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी न केवल एक महान स्टार थीं, जिन्हें दुनियाभर में लाखों प्रशंसकों ने प्यार किया था बल्कि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की एक प्यारी मां भी थीं। जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट साझा किया।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर

आपको बता दें कि श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी अगर कहीं भी जाती थीं, तो वह अपनी दोनों बेटियों के साथ ही नजर आती थीं। कई इंटरव्यूज में भी श्रीदेवी जाह्नवी कपूर का जिक्र करते हुए इमोशनल हो जाया करती थीं। वहीं जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।

जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी के साथ बचपन की एक तस्वीर को पोस्ट किया है। जाह्नवी कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि श्रीदेवी पर्पल कलर की साड़ी में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की खुशी यह साफ बता रही है कि वह जाह्नवी कपूर को अपने करीब पाकर कितनी खुश हैं। वहीं तस्वीर में जाह्नवी कपूर काफी गोलू-मोलू सी नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने बचपन की इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में क्या लिखा- “हैप्पी बर्थडे मम्मा, मैं आपको हर रोज मिस करती हूं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।”

छोटी बेटी खुशी ने भी शेयर की तस्वीर

जाह्नवी कपूर के अलावा दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी को किस करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों कपूर बहनों ने ख़ास दिन पर अपनी मां को दिल खोलकर याद किया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट पर श्रीदेवी के फैंस भी प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी अपने फैंस के दिलों में बसती थीं। सच कहा जाए, तो श्रीदेवी बॉलीवुड की उन फीमेल स्टार्स में से थीं, जिनकी कमी कभी पूरी की नहीं जा सकती।

 

 

 

Exit mobile version