श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए बोनी कपूर, तस्वीर शेयर करते हुए लिखा तुम्हारी पहली..

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की मां अभिनेत्री श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आज भी अपनी मां को हर जगह ढूंढती है। बॉलीवुड की चांदनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है । आपको बता दें कि 24 फरवरी 2018 यह वही दिन था जब श्रीदेवी अचानक हम सभी को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गए थी। दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई। श्रीदेवी को याद करते हुए पति बोनी कपूर ने उनकी आखिरी तस्वीर सभी के साथ शेयर की है। श्रीदेवी को याद करते हुए आज भी बोनी कपूर और उनकी दोनों दोनों बेटियों की आंखें आंसू से भर जाती है।

अब हाल में एक तस्वीर को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा है 5 साल पहले तुम्हारा प्यार और यादें हमेशा साथ रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की है। जाह्नवी ने लिखा है कि, ‘मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं। मैं जब भी कुछ करती हूं , इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व महसूस होगा। जहां जाती हूं जो भी करती हूं , मैं हमेशा आपके बारे में ही सोचती हूं। मेरा सब कुछ आप से शुरू होता है और आप पर खत्म होता है।

वहीं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ अपनी पहली मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हैं उन्होंने लिखा है कि साल 1984 मेरी पहली फोटो। श्रीदेवी को देखते ही बोनी कपूर पहली नजर में दिल हार गए थे। उन्होंने पहली बार श्रीदेवी को एक तमिल फिल्मों में देखा था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह अपनी अगली फिल्म में श्रीदेवी को ही कास्ट करेंगे।

गौरतलब है कि बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी वह अपने गानों और फिल्मों के जरिए अपने चाहने वालों के दिलों में जिन्दा हैं। श्रीदेवी ने मात्र 8 साल की उम्र से अपनी जिंदगी फिल्मी दुनिया के नाम कर दी थी। श्रीदेवी (Sridevi) ने 54 साल तक लगभग 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें से अधिकतर सारी फिल्में सुपर डुपर हिट रही हैं। बता दें कि उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म रिलीज़ के पहले उनकी डेथ की खबर सामने आई थी। आपको बता दें कि फिल्मों में एक्टिव रहते हुए श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी। श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर की यह दूसरी शादी थी। श्रीदेवी के लिए उन्होंने पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिया था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर हैं। जाह्नवी कपूर के बाद श्रीदेवी की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।