Site icon NamanBharat

मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, ये अनमोल फोटो शेयर कर बोलीं- रोज आपको याद करती हूं

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हवाहवाई गर्ल नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी को भला कौन नहीं जानता। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर में बहुत सारे हिट फिल्में दी हैं। श्रीदेवी ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। भले ही अब श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं रहीं लेकिन अपने बच्चों और परिवार की यादों में अभिनेत्री हमेशा जिंदा रहेंगी। आपको बता दें कि श्रीदेवी की अचानक मृत्यु से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश सदमे में आ गया था।

अगर आज अभिनेत्री जीवित होतीं तो आज यानी 13 अगस्त 2022 को अपना 59वां जन्मदिन मना रही होतीं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड कलाकारों से लेकर उनके फैंस तक, उन्हें खुद याद कर रहे हैं। श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में बसती हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक अनमोल पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा कि वह हमेशा ही उन्हें याद करती हैं।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की बेहद अनमोल तस्वीर

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ की एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि श्रीदेवी ने अपनी लाडली बेटी जाह्नवी को प्यार से पकड़ा हुआ है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा है।

जाह्नवी कपूर ने तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

जाह्नवी कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए यह लिखा “हैप्पी बर्थडे मम्मा मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस करती हूं। आई लव यू फॉरएवर।” आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों से ही बहुत प्यार करती थीं। लेकिन अफसोस बेटी जाह्नवी डेब्यु फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं।

छोटी बेटी खुशी ने भी किया याद

वहीं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस प्यारी तस्वीर में श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी को किस करते नजर आ रही हैं। दोनों कपूर बहनों ने ख़ास दिन पर अपनी मां को दिल खोलकर याद किया।

बताते चलें कि दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी न केवल एक महान स्टार थीं, जिन्हें दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों ने प्यार किया था, बल्कि जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर की एक प्यारी मां भी थीं। श्रीदेवी ने फरवरी 2018 में दुबई में अंतिम सांस ली थी। अगर हम श्रीदेवी की मृत्यु की वजह जानें तो ऐसा बताया जाता है कि श्रीदेवी की जान बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी। अचानक से ही श्रीदेवी की मृत्यु ने देश भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया था। श्रीदेवी अपने फैंस के दिलों में बसती हैं। फिलहाल हम भी दिग्गज सुपरस्टार को इस मौके पर याद करते हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version