SRK से लेकर ऐश्वर्या राय तक ने दुबई में बसाया है बेहद खुबसूरत आशियाना ,जिसकी कीमत है करोड़ों में ,देखें तस्वीरे

फिल्मी दुनिया के सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने हाई-फाई स्टेटस के लिए भी जाने जाते हैं और अपने इसी स्टेटस को मेंटेन करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के सितारे साल में करोड़ों रुपए कमाते हैं और अपने मेहनत की कमाई को ये सितारे अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल और आलीशान प्रॉपर्टी खरीदने में इन्वेस्ट भी करते है | वही फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जिन्होंने देश और दुनिया में कई लग्जरी घर खरीदे हैं और वही आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने दुबई जैसे शहर में बहुत खूबसूरत आशियाना खरीद रखा है और इन घरों की कीमत करोड़ों रुपए हैं|

शूटिंग से फुर्सत मिलने पर यह सितारे अपने दुबई वाले घर पर वेकेशन एंजॉय करने के लिए जाते हैं और वहां से अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं| सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कल सितारे दुबई में आलीशान घरों के मालिक हैं तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के इन सितारों के दुबई वाले घर की तस्वीरों पर एक नजर|

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक है और किंग खान देश से लेकर विदेश तक के कई खूबसूरत और आलीशान बंगलों के मालिक हैं| शाहरुख खान ने दुबई में भी अपना एक खूबसूरत आशियाना बस आया हुआ है और इनका यह बंगला दुबई के पाम जुमेरह में स्थित है | 6 बेडरूम वाला किंग खान का यह आलीशान बंगला अंदर और बाहर से दिखने में बेहद खूबसूरत और आलीशान नजर आता है| शाहरुख खान को जब भी अपने काम से फुर्सत मिलती है तब वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अपने दुबई वाले बंगले पर जाते हैं|

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| शिल्पा शेट्टी भी देश और दुनिया में स्थित कई घरों की मालकिन है | मुंबई में जहां शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपने बंगले ‘किनारा’ में रहते हैं वही लंदन में शिल्पा शेट्टी का एक बंगला है जिसका नाम ‘राज महल’ है| इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उन्हें दुबई में भी एक आलीशान घर उपहार स्वरूप दिया था जो की दुनिया की सबसे बड़ी इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ के 140वें मंजिल पर स्थित था परंतु बाद में शिल्पा शेट्टी ने इस फ्लैट को बेचकर दुबई के सबसे पॉश इलाके पाम जुमेराह में एक खूबसूरत बंगला खरीद लिया है|

ऐश्वर्या राय बच्चन – अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर जाने जाते हैं और इन्होंने भी दुबई में अपना एक शानदार बगुला खरीदा है| अभिषेक और ऐश्वर्या का यह बंगला रिसॉर्ट स्टाइल में बना हुआ है जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था|

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी दुबई में अपना सपनों का आशियाना खरीदा है और जब भी सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होते हैं तब वह अपने दुबई वाले घर पर वेकेशन एंजॉय करने के लिए आते रहते हैं|

अनिल कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर ने साल 2017 में दुबई में अपनी फैमिली के लिए एक शानदार फ्लैट खरीदा था और वह अक्सर ही अपनी फैमिली के साथ दुबई वेकेशन मनाने जाते हैं तब इसी फ्लैट पर रुकते हैं|

शर्लिन चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकी शर्लिन चोपड़ा ने भी दुबई में अपना एक खूबसूरत घर खरीदा है और अपनी एक इंटरव्यू के दौरान शर्लिन ने बताया था कि उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में अपना एक शानदार फ्लैट लिया है|