स्टेज पर उछल-उछल कर ठुमके लगा रही थी अक्षरा सिंह, लोगो ने कर दी पत्थरों की बरसात, ऐसे बची जान: Video

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। यह सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। अक्षरा सिंह ने अपने अभिनय के अलावा अपनी गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी काबिलियत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में खुद की अलग जगह बनाने में सफल रही हैं। अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। टॉप भोजपुरी एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह के चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

लेकिन उनके शो में कुछ ऐसा हो गया कि उन्हें बीच प्रोग्राम को छोड़ना पड़ गया। दरअसल, जिस समय के दौरान अक्षरा सिंह परफॉर्म कर रही थीं, उसी दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई। अक्षरा सिंह ने समझदारी दिखाते हुए शो को बीच में ही रोकने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा सिंह बदलापुर महोत्सव में काफी व्यस्त थीं। महोत्सव के दूसरे दिन जैसे ही वह परफॉर्म करने पहुंचीं हंगामा हो गया।

अक्षरा सिंह लोगों का खूब मनोरंजन कर रही थीं और स्टेज पर पत्थरबाजी होने लगी। अभिनेत्री ने आनन-फानन में समझदारी दिखाते हुए कार्यक्रम को पहले ही छोड़ने का निर्णय लिया।

अक्षरा सिंह के शो में पत्थरबाजी

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यह खबर निकल कर सामने आई थी कि खेसारी लाल यादव के नेवादा में हुए स्टेज शो में काफी दिक्कतें हुई थीं। खेसारी लाल यादव के इस शो में भीड़ बेकाबू हो गई थी और फिर इस शो को बंद करना पड़ गया। लेकिन अब अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान भी कुछ ऐसा ही हो गया। बदलापुर महोत्सव में अक्षरा सिंह गानों पर जमकर डांस कर रही थीं। लेकिन जौनपुर में बवाल हो गया।

जी हां, मामला इतना बढ़ गया था कि महोत्सव में जितने भी लोग आए थे सब ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। वहीं अभिनेत्री पर कुछ लोगों ने कागज भी फेंके। बता दें कि बदलापुर महोत्सव में अक्षरा सिंह के अलावा “हर हर शंभू” फेम अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थीं। दोनों स्टार्स को देखने पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। अक्षरा सिंह लोगों की हरकतों से इतनी आहत हुईं कि उन्होंने स्टेज छोड़ना ही बेहतर समझा। वहीं इस महोत्सव में भाजपा विधायक रमेश मिश्रा भी मौजूद रहे। इतना सब होने के बाद उन्हें खुद स्टेज पर आकर प्रोग्राम का समापन करना पड़ा। अक्षरा सिंह ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके फैंस उनके साथ इस तरह का सलूक करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रोग्राम सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में चल रहा था। उनसे पहले अभिलिप्सा पांडा परफॉर्म कर चुकी थीं। लेकिन जैसे ही वह स्टेज पर आईं तो बवाल खड़ा हो गया, जिसके बाद पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। अक्षरा सिंह के द्वारा शेयर की गई हर पोस्ट फैंस के द्वारा काफी पसंद की जाती है।