जिन जिन होटलों में पिता ने किया था सफाईकर्मी का काम, बेटे सुनील शेट्टी ने स्टार बनकर खरीद लिए वो सभी होटल्स

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। लोग इनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। मौजूदा समय में भी सुनील शेट्टी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भले ही अभिनेता अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं लेकिन दुनियाभर में इनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में दी हैं और अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया।

सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लाजवाब एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने एक्शन से ही नहीं बल्कि अपनी कॉमेडी से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सुनील शेट्टी अपने बॉलीवुड करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने अपना करियर 1992 में आई फिल्म “बलवान” के साथ शुरू किया था। इसके बाद सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड को मोहरा, धड़कन, फिर हेरा फेरी और बॉर्डर जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। भले ही अब सुनील शेट्टी फिल्मी दुनिया से दूर हैं परंतु आज भी उनके फैंस उनका अभिनय देखने के लिए बेताब रहते हैं।

बता दें कि इन दिनों अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मी जगत से दूर अपने बिजनेस में लगे हुए हैं। अगर हम सुनील शेट्टी के शुरुआती दिनों की बात करें, तो इन्होंने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसको पाने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें हैं। जी हां, एक समय ऐसा था जब सुनील शेट्टी के पिता ने काफी परेशानियों का सामना करते हुए उनकी परवरिश की थी। लेकिन आज सुनील शेट्टी ने फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी नाम कमाया है।

सुनील शेट्टी के पिता करते थे होटल में सफाई कर्मचारी का काम

आज के समय में सुनील शेट्टी ने रियल एस्टेट में कई प्रॉपर्टी खरीदी है। इतना ही नहीं बल्कि मुंबई और बाकी कई राज्यों में रेस्टोरेंट और होटलों के भी मालिक हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी कभी एक होटल में सफाई कर्मचारी का काम किया करते थे। सुनील शेट्टी ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता के संघर्षों के बारे में बताया था। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी एक क्लीनर थे और साफ-सफाई का काम करते थे। जब सुनील शेट्टी अपने पिताजी के संघर्ष के बारे में बता रहे थे, तो उस दौरान वह काफी भावुक हो गए थे।

सुनील शेट्टी ने यह बताया था कि उनके पिताजी कम उम्र में मुंबई आ गए थे। जब भी मुझसे कोई पूछता है कि मेरा हीरो कौन है, तो मैं अपने पिता का नाम लेता हूं। मुझे अपने पिता पर गर्व है और जिस तरह की अविश्वसनीय जिंदगी उन्होंने जी, उसे देख मुझे और गर्व होता है। मेरे पिता एक सफाई कर्मचारी थे, पर उन्हें अपने काम को लेकर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती थी और यही चीज पिता ने मुझे भी सिखाई है।

जहां पिता करते थे साफ-सफाई का काम, उसी होटल को खरीद लिया

आपको बता दें कि जब सुनील शेट्टी एक बड़े स्टार बन गए और बिजनेस करने लगे, तो धीरे-धीरे जिन होटल में सुनील शेट्टी के पिता सफाईकर्मी के रूप में काम किया करते थे, उन्हीं में उन्हें प्रबंधन का काम मिल गया और फिर कुछ वक्त लेकर उन्होंने इन होटलों को खरीद लिया।

इस सबके बाद अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सुनील शेट्टी ने भी कई होटल्स खरीदे थे और आज सुनील शेट्टी अपना एक करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर चुके हैं। मौजूदा समय में सुनील शेट्टी बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं और उनकी ज्यादातर कमाई बिजनेस से होती है।