कोई जूते पहनकर सोता है तो कोई नहाता है खुले में ,जाने शाहरुख़ से सनी लियोनि तक के बेहद अजीब आदतों के बारे में

हमारे पसंदीदा और चहीते सितारे अक्सर ही फिल्मों में जो रोल्स करते हैं उनके अनुसार ही हम उनकी एक छवि बना लेते हैं| पर फिल्मों में उन्हें जैसा दिखाया जाता है वो पहले से ही लिखित होता है जिसे बस वो निभाते नजर आते हैं| ऐसे में आज हम आपको आपके चहीते सितारों की असल जिंदगी से जुडी कुछ अजीब और बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अक्सर ही मीडिया और खबरों में नही पता चलती|

शाहरुख खान

किंग खान शाहरुख़ का नाम इस सूची में पहले नम्बर पर है| इन्हें जूतों का काफी अधिक शौक है और यह इस हद तक देखने को मिलता है के कभी कभी दिनभर में ही ये 2 या 3 जूते बदल लेते हैं और कभी कभी तो जूते पहने पहने ही सो भी जाते हैं|

सलमान खान

बॉलीवुड के मेगास्टार कहे जाने वाले सलमान खान की भी एक अजीब सी आदत है| भाईजान की यह आदत तमाम साबुनों को इकठ्ठा करनी की है जिसमे वो हैंडमेड से लेकर हर्बल तक सभी को कलेक्ट करते रहते हैं|

जीतेंद्र

बॉलीवुड में अपने वक्त के बेहद नामी अभिनेता रहे जीतेंद्र एक अजीब और गंदी आदत के आदि हैं| दरअसल इन्हें ऐसी आदत है के जब भी ये टॉयलेट जाते हैं तो साथ में फल लेकर जाते हैं और वहीँ पर खाते हैं|

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री करीना कपूर को भी एक बुरी आदत है| ये आदत नाखूनों को चबाने की है जिसके चलते बेबो ब्राइट कलर की नेलपॉलिश लगाकर फ्लौंत नही कर पाती और ये इन्हें काफी पसंद है|

सुष्मिता सेन

मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन की आदत हद से अधिक अजीब है क्योंकि इनकी आदत एक महिला के लिए सच में काफी अजीब है| इन्हें खुले में नहाना पसंद है और यही कारण है के कई खबरों में ऐसा बताया गया है के इन्होने टेरेस पर एक बाथटब भी लगा रखा है|

शाहिद कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान शाहीद कपूर नें अपनी एक बुरी लत के बारे में बताया है| शाहिद नें बताया है के उन्हें कॉफ़ी की ऐसी बुरी लत है के अगर उन्हें कुछ घंटों तक कॉफ़ी से दूर रखा जाये तो वो बेचैन होने लगते हैं|

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो जॉन अब्राहम को बैठे बठे पैरों को हिलाने की आदत है जिससे वो काफी परेशान हैं| कई बार टोके जाने के बाद भी ये अपनी यह आदत नही छोड़ पाते|

सनी लियोनी

बॉलीवुड की बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियॉन की भी एक अजीब सी आदत है| दरअसल थोड़े थोड़े वक्त में ही इन्हें अपने पैर धुलने की आदत है| कई वार सेट पर भी इन्हें ऐसा करता नोटिस किया गया है|

सैफ अली खान

फेमस बॉलीवुड अभिनेता और पटौदी नवाब सैफ अली खान को किताबों से काफी लगाव है और अक्सर ही घर पर ये किताबों संग कफी अधिक वक्त बिताते हैं|

विद्या बालन

आज के वक्त में मोबाइल का शौक तो लगभग सभी को होता है पर विद्या इस मामले में पूरी तरह से विपरीत हैं| कई बार तो इन्होने ऐसा कहा भी है के मोबाइल संग रखना ये सबसे बड़ी सजा मानती हैं|