बैंक की एक गलती से लड़की रातोंरात बन गई करोड़पति, 11 महीने में उड़ा दिए 18 करोड़, फिर जानिए क्या हुआ

इस दुनिया में हर कोई यही चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, दुनिया के सभी ऐशो आराम हो। लोग दिन रात मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लोग यही चाहते हैं कि वह अच्छी नौकरी करके खूब पैसा कमाएं, जिससे वह अपने सभी जरूरतों को पूरा कर सकें। लेकिन जरा सोचिए अगर अचानक ही आपके खाते में बिना कुछ किए ही करोड़ों रुपए आ जाएं, तो आप अपनी हर विश पूरी कर सकते हैं।

अगर आपको अपनी जिंदगी में बिना कुछ किए बैठे-बैठे ही करोड़ों रुपए मिल जाएं, तो बहुत सी चीजें आप चुटकियों में खरीद सकते हैं। लेकिन यह सिर्फ सपना ही होता है। असल जिंदगी में बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना कुछ काम किए ही इतना सारा पैसा मिल जाए।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना कुछ काम किए ही रातों-रात करोड़पति बन गई। इतना ही नहीं बल्कि इस लड़की ने करीब साल भर के अंदर अपने ऐशो आराम पर खूब पैसा खर्च किया। दरअसल, आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम क्रिस्टीन जियाक्सिन है।

क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की छात्रा ने Westpac बैंक की एक गलती की वजह से साल भर अपना जीवन बेहद शाही तरीके से जिया। क्रिस्टीन जियाक्सिन ने 11 महीनों में करोड़ों रुपए अपने ऐशो आराम पर खर्च कर दिए। उसने अपने महंगे बैग्स, कपड़े और अपार्टमेंट पर करोड़ों रुपए खर्च किया। इस लड़की ने कुछ ही दिनों में अपनी सपनों की जिंदगी जी ली। यह कहानी बड़ी दिलचस्प है।

बैंक की एक गलती की वजह से खाते में आ गए 24 करोड़ रुपए

दरअसल, आज हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह सिडनी का है, जहां 2 साल पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा क्रिस्टीन जियाक्सिन (Christine Jiaxin) के अकाउंट में Westpac Bank की एक गलती की वजह से £2.6 मिलियन आ गए। अगर हम भारतीय मुद्रा में देखें तो यह रकम 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होते हैं।

21 वर्षीय क्रिस्टीन जियाक्सिन ने जब अपने खाते में इतना सारा पैसा देखा, तो उसने खूब खर्चा किया। उसने 11 महीने के अंदर ही गहने-जेवर और कपड़ों से लेकर महंगे इलाके से पेंटहाउस में अपना आशियाना बनाने में जमकर पैसे उड़ा दिए।

बैंक को हुआ गलती का एहसास

क्रिस्टीन मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली है। इस तरह अपने बेतहाशा खर्चों पर लड़की ने महज 11 महीने में लगभग 18 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। इन पैसों से उसने अपने महंगे शौक और ऐशों आराम की चीजें खरीदी और इसके बाद उसने तकरीबन £2,500 यानी 2.3 लाख रुपये एक सीक्रेट बैंक अकाउंट्स में भी ट्रांसफर कर दिए।

वही मलेशिया की रहने वाली छात्रा के बॉयफ्रेंड का ऐसा दावा है कि उसे इसके बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। जबकि खुद क्रिस्टीन वहां से भाग गई। गिरफ्तारी के बाद क्रिस्टीन ने कहा कि उसे लगा कि इतना सारा पैसा उसके मां-बाप ने उसके अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं। वहीं अधिकारियों ने उसके तमाम आइटम्स के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए की रकम तो जमा कर ली है लेकिन बाकी पैसा उन्हें नहीं मिला।