एयरपोर्ट पर सुहाना खान के साथ कुछ लड़कों ने कर दी ऐसी हरकत, Video देख भड़के लोग, बोले- शर्मनाक

बॉलीवुड में स्टार किड्स की अक्सर चर्चा उतनी ही होती आई है जितने की उनके माता-पिता की। इन्ही स्टार किड्स में से एक नाम शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान का भी शामिल है। सुहाना खान अपने बोल्ड अंदाज और स्टाइल को लेकर के खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी अक्सर सक्रिय रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस को भी उनकी एक्टिविटी का बेसब्री से इंतजार रहता है। आपको बता दें कि सुहाना खान बहुत ही जल्द इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने वाली हैं।

सुहाना खान को अक्सर एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया जाता है। सुहाना खान को पैपराजी के कैमरे में कई बार कैद किया गया है। हाल ही में सुहाना खान ने किसी और शहर से मुंबई में लैंड किया और एयरपोर्ट से निकलते हुए उन्हें स्पॉट किया गया। इस समय यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमेशा की तरह सुहाना खान का सुपर कूल अंदाज देखने को मिला। लेकिन सुहाना खान के इस लेटेस्ट एयरपोर्ट वीडियो में लोगों को कुछ ऐसा दिखा जिससे सोशल मीडिया पर सब नाराज हो गए।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं शाहरुख खान की बेटी

बता दें कि एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान को स्पॉट किया गया। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना खान ने डेनिम के साथ ग्रे हुडी पेयर कर अपने लुक को पूरा किया है। वीडियो में आप सुहाना खान को चेहरे पर मास्क लगाए हुए भी देख सकते हैं। सुहाना खान के बाल खुले हुए थे। सुहाना खान अपने फोन में कुछ करती नजर आ रही थीं। वीडियो में आप सुहाना खान को एयरपोर्ट पर अपनी ही धुन में चलते हुए देख सकते हैं। वहीं उनके पीछे कुछ लड़के भी चल रहे हैं।

लड़कों ने सुहाना खान के साथ की ऐसी हरकत

सुहाना खान के इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी गुस्सा हो गए। दरअसल बात यह है कि वीडियो देखकर ऐसा मालूम हो रहा है कि लड़के सुहाना खान का पीछा कर रहे थे और जब वह उनकी आवाज सुनकर उन्हें पीछे मुड़कर देखती हैं, तो सभी लड़के हंसने लगते हैं और उन सभी ने अपना मुंह छुपा लिया। हालांकि, इसके बाद सुहाना खान वहां से निकल जाती हैं। लड़कों के इस तरह के बर्ताव को लोगों ने पसंद नहीं किया और वह काफी नाराज हो गए। सुहाना खान का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सुहाना खान का वीडियो वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “यार यह तो हद है। शर्मनाक।” वहीं एक अन्य यूजर ने यह लिखा है कि “कैसे क्रीपी लड़के हैं।” वहीं एक और यूजर ने यह लिखा है कि “पीछे वाला लड़का क्यों शरमाया।” वहीं एक यूजर ने हैरानी जताते हुए वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि “यह लड़के किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।” इसी तरह से इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान पॉपुलर कॉमिक सीरीज “आर्चीज” से नेटफ्लिक्स फिल्म “द आर्चीज” से डेब्यू करने जा रही हैं।