जोक्स : संता दारु पी के घर पहुँचा संता :- आज तो बीवी बहुत चिल्लाएगी क्या करूं ? संता :- जानू दरवाजा खोलो

हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

एक आदमी बारिश में भीगते हुए ठिठुरता हुआ जा रहा था….
एक लड़की जो छाता लेकर जा रही थी,लड़की बोली- आप चाहें तो मेरे छाते के नीचे आ सकते हैं…!
आदमी- नहीं बहनजी, मैं ठीक हूँ…कहकर आगे बढ़ गया….!
आप सोच रहे होंगे कितना शरीफ आदमी था….!
जी नहीं दरअसल पीछे-पीछे बीवी आ रही थी….!!

 

डॉक्टर ने मरीज़ की जांच करने के बाद कहा-
आपके कोई पुरानी बीमारी है…!
जो आपके शरीर को धीरे धीरे खा रही है…!
मरीज़- डॉक्टर साहब…!
थोड़ा धीरे बोलियें, वो बाहर ही बैठी है…!!

एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई…..
महिला- भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है..?
पप्पू- मैडम 73 रुपये लीटर..!
महिला- ठीक-ठाक लगा लो भईया..!
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है….!
पप्पू (गुस्से में)- ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है..!!

 

लडकीयाँ 300 की सेँडल खरीद के पूरे घर मे कहती हैँ…
“शाँपिँग करके आ रही हूँ”
लडके 1000 की दारु पीकर आते हैं…
चुपचाप सो जाते हैं..!!
“सादा जीवन,उच्च विचार”..!!

बच्चा- पापा आप जल्दी से जल्दी मेरी शादी करा दो…!
पिता- क्यों बे….?
बच्चा- जल्दी करो नहीं तो मैं दादी से शादी कर लूँगा….!
पिता- क्या….? तू मेरी माँ से शादी करेगा….?
बच्चा- हाँ, आपने भी तो मेरी माँ से शादी की हुई है…!!

एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था…
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार बोला-
‘मार दे मुझे..! डरपोक कहीं के.!तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है..
क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है..
और तुझसे नहीं..!!

 

बेटा- “Wife, बीवी, पत्नी, श्रीमती, औरत, अर्धांगिनी, घरवाली…
इन सब में क्या अंतर है….?”
पिता- “बेटा, इतना मत सोचो….
मुसीबत एक… नाम अनेक…!!”

 

पुलिस से बचने के लिए तीन चोर बोरियों में छिप गए…
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी: भौं-भौं।
पुलिस वाला: लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी: म्याऊं म्याऊं।
पुलिस वाला: लगता है, इसमें बिल्ली है।

 

तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आई,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आई
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था,
तभी अंदर से पप्पू की आवाज आयी: मैं आलू हूं, आलू।

 

हरीलाल का पेट खराब था..
पत्नी बोली :- आजवाइन ले लो!
हरीलाल :- शाम को टुन्न होकर घर आया
तो पत्नी बोली :- यह क्या है..
हरीलाल :- वही जो तूने सुबह कहा था कि
आज वाइन ले लो !

 

पत्नी : चलो उठ जाओ, आठ बज चुके हैं…
पति : यार आज ना, आंख ही नहीं खुल रही है,
कुछ ऐसी बात सुनाओ, जिस से मेरी आंखे खुल जाए…..
पत्नी : जिस से आप रात भर चैटिंग कर रहे थे,
वो मेरी Fake id थी…

पप्पू सुबह-सुबह बिस्तर पर परेशान बैठा हुआ था…
पत्नी ने पूछा- क्या हुआ?
पप्पू- यार, समझ में नहीं आता,
जब भगवान ने पत्नी बना ही दी थी,
तो फिर मच्छर बनाने की क्या जरूरत थी?
फिर हुई पप्पू की जोरदार कुटाई.!!