जोक्स :एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था.. लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?

कहते है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन और हँसना मुस्कुराना और जीवन में खुश रहना हमारे  सेहत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है और वही  अपने आप को खुश रखने के लिए जोक्स  किसी मेडिसिन से कम नहीं होते है और आज हम  आपके लिए एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये है जिन्हें पढने के बाद आप भी हनते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात  की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

वाईफ TV पर मॅच देख रही थी,
हसबंड स्मार्ट बनके आया और बोला,
“डार्लिंग मै कैसा लग रहा हुँ?” तभी वाईफ जोरसे चिल्लाई,
छक्का!

मैंने दरवाजा खोला तो,
उसकी आँखो मे आँसू, चेहरे पर हँसी थी,
साँसो मे आहे, दिल मे बेबसी थी,
पगली ने पहले नही बताया की,
दरवाजे मे उसकी ऊँगली फँसी थी.

 

रुपेश : पापा मुझे एक लड़की पसंद है,
मैं उससे शादी करना चाहता हूँ..
पापा: क्या वो भी तुझे पसन्द करती है?
रुपेश : हाँ जी हाँ..
पापा: जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता.

 

सरदार दुखी था.
किसी ने पुछा: क्यों टेंशन मे हो?
सरदार: यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख दिए,
अब साले को पहचान नहीं पा रहा हुँ.

 

संता अपनी बीमारी की वजह से डॉक्टर के पास गया,
डॉक्टर: आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही,
हो सकता है दारु पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,
संता: कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा.

 

पापा और 15 साल का बेटा एक होटल में गए,
पापा – वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ,
बेटा – आईसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिये ना,
दे.. चप्पल.. पे.. चप्पल!

वाह प्रभु, अजब तेरी लीला है,
चूहा बिल्ली से डरता है,
बिल्ली कुत्ते से डरती है,
कुत्ता आदमी से डरता है,
आदमी बीवी से डरता है
और बीवी चूहे से डरती है.

पति रोज किचन में जाता और चीनी का डिब्बा खोलकर देखता
और फिर बंद करके रख देता,
पत्नी: रोज रोज ये क्या करते रहते हो?
पति: चुप कर, डॉक्टर ने कहा है,
रोज अपनी शुगर चेक करते रहो.

 

एक लड़का, लड़की देखने गया,
बहुत देर से सूसू रोक के रखे हुए था,
बाद में लड़की से बोला,
सूसू करने की जगह दिखाओ,
लड़की (शरमाकर): नहीं,
पहले आप दिखाओ.

 

जब घर में बच्चा पैदा होता है,माँ – इसकी नाक तो मुझ पर गयी है,
बाप – इसकी आँखे मुझ पर गयी है,
चाचा – इसके बाल मुझ पर गए है,
मां – इसकी स्माइल मुझ पर गयी है,
और वही बच्चा जवान होकर जब लड़की छेड़ता है,
तो सब बोलते है,पता नहीं हरामखोर किस पर गया है.

 

बापू – कल रात घर क्यों नहीं आया
पप्पू – जो वो दोस्त के घर पढाई कर रहा था
बापू – तेरी रात की दारु उतरी नहीं क्या अभी ?
पप्पू – क्यों बापू ?
बापू – कमीने तेरी पढाई खत्म हुए 4 साल हो गए
अब तो तू नौकरी करता है

 

आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू :- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला :- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू :- नहीं, साहब बीवी देगी।

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की (गुस्से में): क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में): देख रहा हूँ कि अगर तुम मेरी अम्मा होती तो मैं भी सुन्दर होता..!