मजेदार जोक्स : एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया…..! आदमी- डॉक्टर साहब…. मेरी पत्नी मुझे कुछ..!

मास्टर जी- बच्चों बताओ काल कितने प्रकार के होते हैं….?
छोटू- काल तीन प्रकार के होते हैं….!
मास्टर जी- शाबाश!…..
अब पप्पू तुम बताओ…. तीन प्रकार के काल कौन से होते हैं….?
पप्पू- जी…… डायल कॉल, रिसीव कॉल और मिस कॉल…..!!
मास्टर जी पाठशाला छोड़कर गेहूं काटने चले गए…..!!!

पत्नी की नजर से दुनिया देखो……दुनिया के सबसे परफेक्ट आदमी- उसके पापा….!
दुनिया का सबसे दुखी आदमी- उसका भाई….!
दुनिया का सबसे सुंदर आदमी- उसका बेटा….!
दुनिया का सबसे किस्मत वाला आदमी- उसकी बहन का पति….!
दुनिया का सबसे झूठा, कंजूस और वाहियात आदमी-
अब यह भी लिखना पड़ेगा क्या…….?????

 

आंटी- बेटा पहली बार घर आए हो….
कुछ तो लेना पड़ेगा….!
संजू- ठीक है…. अपनी बेटी दे दो….?
आंटी- साले….. निकल घर से…..
दोबारा कदम रखा ना तो…. टांगे तोड़ दूंगी….!!

 

बैठ कर मेहबूबा की बाहो में ऐसा जोश आया…..
वाह…! वाह….! वाह….!
बैठ कर मेहबूबा की बाहो में ऐसा जोश आया….
फिर….?फिर क्या….?
बीवी ने देख लिया और आईसीयू में होश आया…..!!

 

पप्पू अपनी मुंडी पानी में डूबा कर खड़ा था….!
पत्नी- क्यों जी…. क्या कर रहे हो….?
पप्पू- आजकल दिमाग नहीं चल रहा है….
देख रहा हूं कि पंचर तो नहीं हो गया….!!

 

पिता- बेटा एक जमाना था जब….
मैं 10 रूपए लेकर बाजार जाता था और….
किराना, सब्जी, दूध सब ले आता था….!
बेटा- पिताजी अब जमाना बदल गया है….
आजकल हर दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं….!!

 

एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया…..!
आदमी- डॉक्टर साहब…. मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं….
हर समय चिड़चिड़ करती रहती है….मेरी जरा भी नहीं सुनती…..
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं…..?
डॉक्टर (गहरी सांस लेकर)- अबे…. यह सब इतना आसान होता तो…..
क्या मैं संडे को क्लीनिक खोल कर बैठता…..!!

 

आज सुबह ही बीवी का फोन आया और…..
रो रही थी मुझको सॉरी कहा…..उसी रोते हुए स्वर में यह बोली-
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी….
सब कुछ सुनूंगी….जो कहोगे करुंगी….!
यह सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया…..
पता नहीं किसकी बीवी थी….रॉन्ग नंबर था…. लेकिन अच्छा लगा…..!!

 

एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया…..
बॉडी गिर गई…..
लोग शराबी को पीटने लगे…..
शराबी- अबे….. जो गिरा वह तो कुछ बोल नहीं रहा…..
तुम काहे नेता बन रहे हो…..!!

 

राजू के पास रात को सांताक्लॉज आया…..और बोला कि कोई Wish मांगो….?
राजू बोला कि मेरी बीवी झगड़ा बहुत करती है…….
कोई दूसरी बीवी दिलवा दो…..!सांताक्लॉज ने फिर राजू को
बहुत मारा फिर…..
पता चला राजू की बीवी ही सांताक्लॉज बन कर आई थी…..!!
So Be Alert……!!!

 

पति ने शादी के दूसरे दिन….बीवी से चाय की फरमाइश की….
बीवी ने चाय बनाई और कप हाथ में पकड़ कर ले गई….
पति ने कहा कि चाय ट्रे में लाते हैं….!
अगले दिन फिर उसने चाय बनाई और…..ट्रे में डाल कर ले आई और….
मासूमियत से पूछने लगी….चाय ऐसे ही चाट लेंगे या चम्मच ला दूँ…..!!

पत्नी (पति से)- तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो…..
घर में खूबसूरत बीवी होने के बावजूद भी….
बाहर गर्लफ्रेंड ढूंढते हो…..
मुझे समझ में नहीं आता कि आखिर…..
बीवी और गर्लफ्रेंड में क्या फर्क है….?
पति- तकरीबन 25 किलो का….!!