रविवार के इन उपायों से हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, भगवान सूर्य मनोकामनाएं करेंगे पूरी

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के सातों दिन अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। उसी प्रकार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर रविवार के दिन विधि-विधान पूर्वक सूर्य देव की पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य व्यक्ति को शौर्य प्रदान करते हैं। इसके साथ ही आरोग्यता के देवता भी सूर्य देवता को ही माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि अगर सूर्य की आती किरणों से व्यक्ति कुछ भी मांगता है तो भगवान सूर्य उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। अगर सूर्य देव की किसी व्यक्ति पर कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं और व्यक्ति हर क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करता है।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको अगर रविवार के दिन किया जाए तो इससे व्यक्ति को बहुत ही फायदा हो सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रविवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रविवार को करें ये उपाय

1- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य के ढल जाने के पश्चात अभी पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। अगर आप 4 मुंह वाला दीपक जलाते हैं तो इसके बारे में ऐसा बताया जाता है कि इससे घर में यश और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही सूर्य देव के अलावा शनि महाराज भी आपसे प्रसन्न हो जाते हैं।

2- अगर आप रविवार के दिन कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो विद्वानों का ऐसा बताना है कि लोगों को उससे पहले गुड़ या मिठाई खाकर पानी पी लेना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि यह पाठ करने से घर में बरकत होने लगती है।

3- जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर इंसान की कोई ना कोई इच्छा जरूर होती है, जिसको पूरा करने के लिए अक्सर लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी लोगों की मनोकामना पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसी स्थिति में आप रविवार के दिन यह ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं। आप इस दिन एक बड़े से पत्ते में अपनी मनोकामना लिखकर उस पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की इच्छा बहुत ही जल्द पूरी हो जाती है, इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी संचार होने लगता है। इसके अतिरिक्त रविवार के दिन घर के सभी सदस्य माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

4- रविवार के दिन आप काले कुत्ते और काली गाय को रोटी खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके अलावा आप काली चीजों का दान भी कर सकते हैं।