बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी फिल्मों से अधिक करते हैं बिजनेस से कमाई, करोडो के बिजनेस के हैं मालिक

सुनील शेट्टी आज बॉलीवुड में अपने फिल्मों के दम पर ख़ासा नाम कम चुके हैं| इनके करियर में अभी तक की सबसे अधिक चर्चित फिल्म हेरा फेरी और उसके सिक्व्ल्स शामिल हैं| ऐसे में आज की तारिख में सुनील अरबों की सम्पति के मालिक हैं| लेकिन अगर हम कहें के फिल्मों से हुई कमाई इनके इस मुकाम का हिस्सा नहीं है तो आपको शायद यह एक उपहास लगेगा| लेकिन आज इसी सच से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं| फिल्मों से भी अधिक आज की तारिख में सुनील अपने बिजनेस के लिए हैं|

फिल्मों से अधिक बिजनेस से आता है पैसा :

बॉलीवुड और फैन्स के लिए अन्ना नाम से चर्चित सुनील शेट्टी की बॉलीवुड में तकरीबन 100 से अधिक फ़िल्में हैं| जो इन्हें एक अलग पहचान देती है| पर आज बहुत कम ही लोग हैं जो के इनके बिजनेस की वजह से भी इन्हें जानते हों| ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अभी तक बहुत कम ही मीडिया और इंटरव्यू में अपने बिजनेस को लेकर सुनील नें बातें की हैं| वो अपने बिजनेस को दुनिया की नजरों में कभी रखते वो भी नजर नहीं आये हैं|

पर एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कहीं थीं जिन पर आप भी शायद यकीन न करें| सुनील नें उस इंटरव्यू में बताया था के उनका सपना कंही भी एक एक्टर बनने का नहीं था बल्कि वो तो लाइफ में एक क्रिकेटर बनने की तय्यारी कर रहे थे|  साथ ही इसी वजह से सुनील अपनी फिटनेस पर भी इसीलिए अधिक केन्द्रित थे|

एसा है सुनील शेट्टी का बिजनेस :

कई सारे रेस्टोरेंट्स, क्लब्स और अब तो शायद एक एडवेंचर पार्क के भी सुनील शेट्टी मालिक बन चुके हैं| ऐसे में अज इनका बिजनेस काफी फ़ैल चूका है| इतने के बाद भी इसका अंत नहीं है| जी हाँ सुनील नें रियल एस्टेट में भी भारी पकड़ बनायीं है| मुंबई के पास खंडाला में सुनील शेट्टी का शानदार बंगला है| जहा सुनील नें लगभग सभी ऐशोआराम के इंतजाम करवा रखे हैं|

और अभी की कहें तो रियल एस्टेट में ही इनका फोकस अभी और बढ़ता नजर आ रहा है|अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान इन्होने बताया के इन्होने होटल मैनेजमेंट की पढाई की हुई है| साथ ही इस बात का भी इन्होने खुलासा किया के साउथ में भी इनका बिजनेस ख़ासा फैला हुआ है|

100 करोड़ से अधिक है इनकी कमाई :

ये तो हो गयी बिजनेस की बातें| इसके बाद फिली दुनिया में एक्टिंग के साथ इन्होने बिजनेस की तरह भी इस्तेमाल किया है| पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से इनका एक प्रोडक्शन हाउस भी चलता है| साथ ही सुनील शेट्टी का अपना कपड़ों का बुटीक भी है जो कपड़ों की अलग रेंज निकालता रहता है| खबरों की माने तो सुनील शेट्टी कुछ फिटनेस ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं| हालाँकि अभी तक इनकी कुल आमदनी की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है|

लेकिन इनके बारे में इतना जरूर कहा जा सकता है के बॉलीवुड से दूर रहकर भी सुनील करोडो की सम्पत्ति के मालिक है और अभी यह अरबों तक पहुंचे इसमें भी अधिक वक्त नहीं है|