सुनील शेट्टी से कमाई के मामले में कई गुना आगे हैं उनकी पत्नी, ‘लेडी अम्बानी’ के नाम से है मशहूर

बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर और जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| हम ये कह सकते हैं के जब तक ये इंडस्ट्री में रहे हैं तब तक इन्होने खुद को एक एक्टर की भूमिका में बखूबी साबित किया है| इनके नाम बेहद ही फेमस और एवरग्रीन फिल्म सीरीज हेरा फेरी है जिसमे अक्षय कुमार और परेश रावल संग इनके अभिनय को सबसे अधिक सराहा गया था और साथ ही आज भी इस फिल्म को देखते वक्त लोगों की हंसी रूकती नही है| वहीँ इनके नाम बॉलीवुड की धड़कन, मोहरा, बलवान और भाई जैसी बड़ी फ़िल्में भी हैं जिनमे अपने दमदार और रीयलिस्टिक एक्टिंग से इन्होने अपना एक तगड़ा फैनबेस मजबूत किया है|

आज की कहें तो सुनील लम्बे वक्त से फिल्मों से दूर हैं और बीते तकरीबन 5 सालों में कोई भी फिल्म नही की है पर फिर भी आज इनके लाइफस्टाइल में कोई कमी नही आई है| सुनील आज पूरी तरह से बिजनेस में फोकस्ड हैं और इन्होने अब अपना एक खुद का प्रोडक्शन हाउस भी स्टार्ट कर लिया है| इनका बिजनेस आज एक नेटवर्क बन चूका है जो भारत के साथ साथ कुछ बाहरी देशों में भी चलता है| ऐसे में यह कहना गलत नही होगा के इन्होने अपना करियर चेंज करके भी कामयाबी हासिल कर ली है|

वहीँ सुनील के साथ साथ उनकी पत्नी भी इस मामले में उनसे पीछे नही हैं| सुनील शेट्टी को आज देश में ‘लेडी अम्बानी’ का टैग भी मिला हुआ है क्योंकि आज इनकी पत्नी की कमाई भी काफी अधिक है| सुनील की पत्नी आज अपने पति से भी अधिक पैसे कमाती हैं और उन्होंने खुद को एक सक्सेसफुल बिजनेस वीमेन की तरह खुद को साबित भी किया है|

खबरों के अनुसार सुनील की पत्नी रियल एतते के बिजनेस में लगी हुई हैं और आज इन्होने न केवल इस बिजनेस से बहुत सारा पैसा कमाया है बल्कि काफी बड़ी शोहरत भी हासिल की है| अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए इन्होने एक प्रोजेक्ट किया था जिसका नाम s2 था और इसके अंडर मे इन्होने 21 लग्जरी फ्लैट्स विला बनवाये थे| इसके बाद इन्हें अपने मनचाहे सामों में बेचते हुए इन्होने खुद को बिजनेस फिल्ड में साबित किया|

वहीँ इस रियल एस्टेट बिजनेस के साथ सुनील की पत्नी अपना एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं| जहाँ पर ये घर के सजावट की तमाम चीज़े और रोजमर्रा की जरूरतों की चीज़ें लोगों को मुहैया कराती हैं| साथ ही इनकी पत्नी सोशल कामों में भी लगी हुई हैं| सेव द चिल्ड्रेन इंडिया नाम का एक एनजीओ भी ये हैंडल करती हैं और यहाँ ये हजारों जरुरतमंदों की मदद करती हैं|

बता दें के सुनील की पत्नी का नाम माना शेट्टी है जिनसे के साल 1991 में इन्होने शादी की थी| आज ये अपनी पत्नी संग एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं| सुनील के आज कई बेस्ट लोकेशंस पर लग्जरी फ्लैट्स हैं और साथ ही कई नामी और बड़े ब्रांड्स की लग्जरी गाड़ियां भी हैं|

वहीँ इनके चाहने वालो के लिए भी एक अच्छी खबर हैं क्योंकि आने वाले वक्त में इन्हें ‘हेरा फेरी 3’ में इन्हें एक बार फिर फिल्मों में देखा जा सकता है|