सुनील ग्रोवर को नहीं मिल रहा काम! गर्मी आते ही सड़क किनारे ठेला लगाकर बेचना शुरू किया गोला, Video वायरल

सुनील ग्रोवर एक ऐसे मशहूर कॉमेडियन हैं, जिन्हें हर कोई अच्छी तरह से जानता है। सुनील ग्रोवर कॉमेडी के सरताज माने जाते हैं। सुनील ग्रोवर के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता। सुनील ग्रोवर ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। सुनील ग्रोवर अपने अभिनय के एक किरदार मशहूर गुलाटी से सबसे ज्यादा चर्चा में आए हैं।

सुनील ग्रोवर ने टीवी का मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” में अपने किरदार डॉ. गुलाटी और रिंकू भाभी के रोल में लोगों को खूब हंसाया। मौजूदा समय में वह कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों का दिल जीता है। भले ही सुनील ग्रोवर सालों पहले “द कपिल शर्मा शो” को अलविदा कह चुके हैं परंतु ह्यूमर और कॉमेडी आज भी उनके अंदर बरकरार है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी सुनील ग्रोवर काफी सक्रिय रहते हैं, जहां पर वह मजेदार पोस्ट करते रहते हैं। सुनील ग्रोवर के द्वारा शेयर किए गए वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं। कभी सुनील ग्रोवर आलू-प्याज बेचते हुए नजर आते हैं, तो कभी दूध के कंटेनर लेकर निकल पड़ते हैं। अब गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे में सुनील ग्रोवर ने नया बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया है। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सुनील ग्रोवर सड़क किनारे गोले का ठेला लगाए हुए नजर आए हैं।

बर्फ का गोला बनाते नजर आए सुनील ग्रोवर

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपना नया रूप दिखाया है। सुनील ग्रोवर के द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में वह गोला बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील सुनील ग्रोवर पहले बर्फ को क्रश करते हैं और फिर उससे गोला बनाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह काफी डेडीकेशन के साथ बर्फ का गोला बना रहे हैं। वहां मौजूद पब्लिक उन्हें गौर से देख रही है। सुनील ग्रोवर का ऐसा अंदाज इससे पहले शायद ही कभी फैंस ने देखा होगा। जैसे ही सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को अपलोड किया, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें मजेदार वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)


वीडियो देखकर इंडस्ट्री के उनके सेलिब्रिटी दोस्तों ने तो पूछ ही डाला कि काला खट्टा बेच रहे हैं क्या? वहीं फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “कपिल शर्मा शो से रिटायर्ड ऑफिसर।” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा “इसलिए बोल रहा था कपिल शर्मा मत छोड़ो, देखो क्या हाल बना लिया।” वहीं एक अन्य यूज़र ने सुनील ग्रोवर की गोला बनाने की टेक्निक को गलत ठहरा दिया। कॉमेडियन का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

मजेदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं सुनील ग्रोवर

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और यह अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही सुनील ग्रोवर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह आलू-प्याज बेचते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं कभी सुनील ग्रोवर मोटरसाइकिल से दूध बेचने निकल पड़ते हैं तो कभी रिक्शा चलाने लगते हैं। फैंस को भी कॉमेडियन का यह अंदाज बहुत पसंद आता है। फिलहाल सुनील ग्रोवर एक्टिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी यूनाइटेड कच्चे सीरीज रिलीज हुई है।