करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, रहते हैं आलीशान घर में

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भला कौन नहीं जानता। यह मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुनील ग्रोवर कॉमेडी के सरताज माने जाते हैं। सुनील ग्रोवर के मुंह से निकला हर शब्द उनके दर्शकों को हंसाए बिना नहीं रहता है।

यह सबसे ज्यादा चर्चा में अपने अभिनय की एक किरदार जिसका नाम मशहूर गुलाटी है से आए। उन्होंने सोनी टीवी पर आने वाले शो “द कपिल शर्मा शो” में अपने किरदार डॉ. गुलाटी और रिंकू भाभी के रोल में लोगों को खूब हंसाया और सभी से तारीफ बटोरी हैं।

मौजूदा समय में हर कोई कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को बहुत ज्यादा पसंद करता है। आज वह कॉमेडी जगत के एक जाने पहचाने नाम बन चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने बेहतरीन कॉमेडी से सभी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए।

जैसे ही सुनील ग्रोवर स्टेज पर आते हैं लोग ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर अपने कॉमेडी का लोहा मनवाया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है।

सुनील ग्रोवर सिर्फ कॉमेडी ही नहीं करते बल्कि उन्होंने थिएटर, रेडियो, टीवी के साथ ही फिल्मों में भी काम किया है। सुनील ग्रोवर को बचपन से ही अभिनय और कॉमेडी का बेहद शौक रहा था। उन्होंने अपने बेहतरीन कॉमेडी के दम पर भारत सहित पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सुनील ग्रोवर ने 1998 में आई फिल्म “प्यार तो होना ही था” में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल मुख्य किरदार में नजर आए थे।

सुनील ग्रोवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। सुनील ग्रोवर सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रही बल्कि वह वेब सीरीज की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं। जी हां, सुनील ग्रोवर को आखिरी बार वेब सीरीज “तांडव” में देखा गया था, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडी शो से की थी। इस शो का नाम “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” था। लोगों द्वारा इस शो में उन्हें बहुत पसंद किया गया और इस शो के माध्यम से सुनील ग्रोवर ने खूब नाम कमाया।

इसके बाद सुनील ग्रोवर ने सोनी टीवी पर आने वाला मशहूर कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो में काम किया और वह डॉक्टर मशूर गुलाटी के किरदार से घर-घर में मशहूर हो गए। सुनील ग्रोवर ने अपने इस किरदार से लोगों के दिलों को जीत लिया और अपनी कॉमेडी से सबको अपना दीवाना बना लिया लेकिन कुछ समय के पश्चात ही कुछ ऐसी बात हो गई कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच लड़ाई हो गई थी जिसके बाद सुनील ग्रोवर में कपिल के शो को छोड़ दिया था।

शो को छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर के करियर पर काफी प्रभाव पड़ा परंतु ऐसी स्थिति में भी उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। सुनील ग्रोवर ने अपनी काबिलियत के दम पर एक्टिंग की दुनिया में भी खूब नाम बनाया। सुनील ग्रोवर ने गब्बर इज बैक, भारत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है उनकी वेब सीरीज “तांडव” को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। मौजूदा समय में सुनील ग्रोवर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह महंगी महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं।

सुनील ग्रोवर एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। अगर हम इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर 50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

सुनील ग्रोवर के पास कई लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और ऑडी शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर ने साल 2013 में मुंबई के सुबर्ब इलाके में घर खरीदा था। उन्होंने यह घर 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। सुनील ग्रोवर हर महीने 60 लाख रुपए कमाते हैं। इसके हिसाब से सुनील ग्रोवर की सालाना कमाई 7.2 करोड़ रुपए होती है।